Hanuman Chalisa

Twitter ने बंद किए ईरान के सरकारी मीडिया संगठनों के अकाउंट

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (10:20 IST)
वॉशिंगटन। ईरान के सरकारी मीडिया संगठनों पर रोक लगाने के एक दिन बाद Twitter ने शनिवार को कहा कि उसने बहाई धर्म के लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
 
ब्रितानी टैंकर को ईरान द्वारा जब्त किए जाने के चलते क्षेत्र में पहले से ही व्याप्त तनाव बढ़ जाने के बीच कुछ प्रभावित मीडिया संगठनों ने आशंका जताई है कि ये रोक जब्ती से जुड़ी खबरें देने के कारण लगाई गई हैं, लेकिन सोशल नेटवर्किंग सेवा का कहना है कि यह बहाई धर्म से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर उनके उत्पीड़न के खिलाफ की गई कार्रवाई है।
 
बहाई अल्पसंख्यक समुदाय है जिसने लंबे से ईरान में दमन झेला है। ट्विटर ने बंद किए गए खातों का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि मामले की जांच जारी है। सभी ईरानी सरकारी मीडिया संगठनों के अकाउंट पर अंग्रेजी में लिखे संदेश में कहा गया है कि अकाउंट बंद कर दिया गया है। ट्विटर नियमों का उल्लंघन करने वाले अकाउंट को ट्विटर ने बंद किया है।
 
ईरान की मेहर संवाद समिति ने कहा कि फारसी भाषा का उसका अकाउंट शुक्रवार देर रात से ही बंद कर दिया गया मालूम होता है। इससे पहले उसने होरमुज जलडमरुमध्य में टैंकर स्टेना इंपेरो की जब्ती को लेकर खबर दी थी।
 
ईरान की संपत्ति जब्त कर सकता है ब्रिटेन : ब्रिटेन के विदेश सचिव जेरेमी हंट ब्रिटिश तेल टैंकर 'स्टेना इम्पेरो' को कब्जे में लेने को लेकर रविवार को ईरान के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर सकते हैं जिसमें ईरान की सपंत्ति भी जब्त करने पर फैसला लिया जा सकता है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।
 
ब्रिटेन ईरान पर प्रतिबंध को लेकर यूरोपियन संघ और संयुक्त राष्ट्र में भी यह मामला उठा सकता है। उल्लेखनीय है कि ईरान रिवॉल्युशनरी गार्ड ने शुक्रवार को होरमुस की खाड़ी में ब्रिटिश तेल टैंकर 'स्टेना इम्पेरो' को अपने कब्जे में ले लिया था। इसमें चालक दल के कुल 23 लोग सवार हैं जिनमें भारत के 18, रूस के 3, लात्वीयावासी और फिलिपिनो के 1-1 नागिरक शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख