लॉकडाउन के बीच ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में जनवरी में 2.9 प्रतिशत की गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (17:18 IST)
लंदन। कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से नए अंकुशों के बाद ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में जनवरी में 2.9 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान ब्रेक्जिट का यूरोपीय संघ को निर्यात नीचे आया।

सांख्यिकी कार्यालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा व्यापार और शिक्षा क्षेत्र में गिरावट से ब्रिटेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट आई है। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ब्रिटेन में गैर-जरूरी दुकानों और स्कूलों को बंद किया गया है।

सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि फरवरी, 2020 में महामारी शुरू होने से पहले से अब ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था करीब नौ प्रतिशत गिर चुकी है। अप्रैल के बाद ब्रिटेन में विनिर्माण क्षेत्र में पहली बार गिरावट आई है। निर्यात घटने की वजह से ऐसा हुआ है।

यूरोपीय संघ को निर्यात में जनवरी में 41 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं इस इस क्षेत्रीय समूह के देशों से ब्रिटेन का आयात 28.8 प्रतिशत घट गया। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के फैसले से 27 देशों के एकीकृत बाजार समूह के साथ उसका 40 साल पुराना मुक्त व्यापार करार समाप्त हो गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख