UN प्रमुख ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर संयुक्त बयान का किया स्वागत

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (12:58 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा तथा अन्य क्षेत्रों में संघर्षविराम के सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की घोषणा का स्वागत किया है। साथ ही उम्मीद जताई कि यह सकारात्मक कदम आगे की बातचीत के लिए अवसर मुहैया कराएगा।
ALSO READ: भारत-पाकिस्तान संघर्षविरामः क्या अजित डोभाल कर रहे थे इमरान सरकार से सीक्रेट वार्ता - प्रेस रिव्यू
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के वास्ते दोनों देशों की सेनाओं ने नियंत्रण रेखा पर और अन्य क्षेत्रों में संघर्षविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर गुरुवार को सहमति जताई। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को अपने नियमित प्रेस सम्मेलन में कहा कि महासचिव कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम के सभी समझौतों के सख्ती से पालन और स्थापित तंत्र के जरिए संपर्क में रहने संबंधी दोनों देशों की सेनाओं के संयुक्त बयान से उत्साहित हैं।
ALSO READ: भारत और पाकिस्तान ने संघर्षविराम समझौतों का पालन करने पर जताई सहमति
दुजारिक ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि यह सकारात्मक कदम आगे की बातचीत के लिए अवसर मुहैया कराएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने भी ट्वीट करके कहा कि वे भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौते का तहे दिल से स्वागत करते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख