विश्व में सभी के लिए मानवाधिकारों को बढ़ावा देने की जरूरत : गुटेरेस

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (17:34 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को विश्व समुदाय से स्थायी शांति के नाम पर सभी के लिए मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।
 
गुटेरेस ने 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' के अवसर पर कहा कि विश्व में वास्तविक शांति तभी कायम की जा सकती है, जब सभी लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा की जाए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि दुनिया के लोग जब भूख, गरीबी और शोषण से मुक्त होकर समृद्धि हासिल करेंगे तभी विश्व शांति का परम लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
 
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का विषय है- 'शांति का अधिकार : मानवाधिकारों के सार्वभौमिक घोषणापत्र के 70 वर्ष'। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक गुटेरेस ने अपने संदेश में कहा कि हमारे मार्गदर्शक के रूप में मानवाधिकारों के सार्वभौमिक घोषणापत्र के साथ हमें सतत विकास के लक्ष्यों की उपलब्धि को सुनिश्चित करना होगा।
 
गुटेरेस ने कहा कि मैं आपको बोलने के लिए प्रेरित करता हूं, लैंगिक समानता, समावेशी समाज और जलवायु परिवर्तन के लिए। अपने स्कूल, घर और कार्यस्थल में अपने हिस्से का काम पूरा करें। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख