भारत यात्रा से पहले बोले ट्रंप, भारत के साथ बेजोड़ व्यापार समझौता हो सकता है

Webdunia
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (10:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत यात्रा से कुछ दिन पहले गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच 'बेजोड़' व्यापार समझौता' हो सकता है।
ALSO READ: भारत यात्रा से पहले बोले ट्रंप, जनसंख्या की वजह से फेसबुक पर मोदी आगे
ट्रंप ने लास वेगास में 'होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरमनी' कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि हम भारत जा रहे हैं और वहां हम एक बेजोड़ व्यापार समझौता कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर जा रहे हैं।
 
इस यात्रा से पहले ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में संकेत दिए कि अगर समझौता अमेरिका के मुताबिक नहीं हुआ तो इसकी प्रक्रिया धीमी हो सकती है। हो सकता है कि हम इसे धीमा करें या इसे चुनाव के बाद करें। मेरा मानना है कि ऐसा हो भी सकता है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है?
ALSO READ: स्वागत के लिए सजा आगरा, ताजमहल के आसपास की दीवारों पर ट्रंप और मोदी के हाथ मिलाते चित्र
ट्रंप ने कहा कि हम तभी समझौता करेंगे जब यह अच्छा होगा, क्योंकि हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। लोगों को यह पसंद आए या नहीं, हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। भारत-अमेरिका के बीच माल एवं सेवा में कारोबार अमेरिका के वैश्विक व्यापार का 3 फीसदी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख