shiv chalisa

डोनाल्ड ट्रंप का फैसला, खतरे में पड़ गई 70 हजार भारतीयों की नौकरी

Webdunia
शुक्रवार, 25 मई 2018 (19:01 IST)
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के वीजा नियमों में बदलाव के फैसले के चलते अमेरिका में रह रहे करीब 70 भारतीयों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। दरअसल, अमेरिका में एच-4 वीजा नियमों में बदलाव की प्रक्रिया आखिरी दौर में है। 
 
जानकारी के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को फेडरल कोर्ट को बताया कि अमेरिका में एच-4 वीजा के कुछ कैटेगरी के वर्क परमिट खत्म करने की प्रक्रिया आखिरी दौर में है। यह भी कहा जा रहा है कि जून में इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी हो सकता है। 
 
गौरतलब है कि एच-4 वीजा एच-1बी वीजा धारकों के पति अथवा पत्नी को दिया जाता है। फिलहाल, इस वीजा पर काम करने वाले 93% लोग भारतीय हैं। इनकी संख्‍या 70 हजार के लगभग है। इस आदेश से अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रभावित हो सकते हैं। रिपोर्टों के मुताबिक प्रस्ताव पारित होने के बाद इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
 
प्रस्ताव को डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी से मंजूरी मिलने के बाद इसे रेग्यूलेटरी एंड प्लानिंग रिव्यू के लिए बजट और मैनेजमेंट ऑफिस के पास भेजा जाएगा। दरअसल, 2015 में ओबामा सरकार द्वारा बनाए गए नियम से परमानेंट रेजिटेंड स्टेटस हासिल करने के इच्छुक एच1 बी वीजा धारकों के पति अथवा पत्नी के लिए वर्क परमिट हासिल करने का रास्ता साफ हुआ था।
 
ट्रंप की इस पालिसी का काफी विरोध भी हो रहा है। कुछ समय पहले सैकड़ों की संख्या में भारतीयों ने अमेरिका के अलग अलग हिस्सों में इन नियमों के विरोध में प्रदर्शन किए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख