गर्भवती महिलाओं के लिए वीजा पर पाबंदी लगाएगा अमेरिका, जानिए वजह...

Webdunia
गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (07:32 IST)
वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन वीजा पर कुछ नई पाबंदी लगाने जा रहा है। इसके तहत ऐसी महिलाओं पर बंदिशें लगायी जाएंगी, जो बच्चों को देने के लिए अमेरिका जाना चाहती हैं ताकि उनके बच्चों को अमेरिकी पासपोर्ट मिल जाए।
 
नए नियम से गर्भवती महिलाओं के लिए पर्यटन वीजा पर यात्रा करना कठिन होगा। नियम के एक मसौदे में कहा गया है कि उन्हें वीजा हासिल करने के लिए ‘काउन्सिलर ऑफिसर’ को समझाना होगा कि अमेरिका आने के लिए उनके पास कोई और वाजिब कारण है।
 
क्यों उठाया सख्त कदम : ‘प्रशासन आव्रजन के सभी प्रारूपों पर बंदिश लगा रहा है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खासकर ‘जन्मजात नागरिकता’ के मुद्दे पर कड़ा रूख अपनाया है। इसके तहत गैर अमेरिकी नागरिकों के बच्चों को अमेरिका में जन्म लेने के साथ मिलने वाली नागरिकता के अधिकार को खत्म करना है।
 
बर्थ टूरिज्म’ अमेरिका और विदेशों में काफी फल-फूल रहा है। अमेरिकी कंपनियां इसके लिए विज्ञापन भी देती हैं और होटल के कमरे और चिकित्सा सुविधा आदि के लिए 80,000 डॉलर तक वसूलती हैं।
 
रूस और चीन जैसे देशों से कई महिलाएं बच्चे को जन्म देने के लिए अमेरिका आती हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अमेरिका इस तरह के चलन के खिलाफ कदम उठा रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख