Hanuman Chalisa

अमेरिका ने ईरान को दी परमाणु हथियार कार्यक्रम छोड़ने नहीं तो परिणाम भुगतने की चेतावनी

कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार कार्यक्रम नहीं छोड़ता तो उसके खिलाफ सैन्य हमले का अगुवा इजराइल होगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (11:09 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान (Iran) अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम (nuclear weapons program) को नहीं छोड़ता है तो उसके खिलाफ संभावित सैन्य हमले का अगुवा इजराइल होगा। ट्रंप ने इस सप्ताहांत में ओमान में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच होने वाली वार्ता से पहले बुधवार को यह टिप्पणी की। ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वार्ता प्रत्यक्ष होगी, जबकि ईरान ने इस अमेरिका के साथ प्रस्तावित बातचीत को अप्रत्यक्ष बताया है।ALSO READ: जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर इसके लिए सेना की आवश्यकता होगी तो हम वह भी करेंगे। इसमें स्पष्ट रूप से इजराइल बहुत अधिक शामिल होगा। वे इसके नेता होंगे। लेकिन कोई भी हमारा नेतृत्व नहीं करता है और हम वही करते हैं जो हम करना चाहते हैं। अमेरिका इस बात से चिंतित है कि तेहरान पहले से कहीं अधिक एक कारगर हथियार के करीब है। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वार्ता के समाधान पर पहुंचने के लिए उनके पास कोई निश्चित समयसीमा नहीं है।(भाषा)ALSO READ: ट्रंप की धमकी को ईरान ने दिखाया ठेंगा, मिसाइलें एक्टिव मोड में, क्या खुलेगा युद्ध का एक और मोर्चा?
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख