Hanuman Chalisa

वियतनाम में इमारत परिसर में लगी आग, 13 मृत

Webdunia
शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (10:36 IST)
हनोई। वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर के एक इमारत परिसर में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। शहर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
शहर के अग्नि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सुबह में लगी आग की वजह से कोई लापता है या नहीं? साथ ही उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया। 6 साल पहले बनी इस परिसर की 3 इमारतों में 700 से ज्यादा अपार्टमेंट हैं।
 
वियतनाम की आधिकारिक समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने और ऊंची मंजिलों से कूदने की वजह से हुई है। खबर में बताया गया कि यह आग बेसमेंट के पार्किंग क्षेत्र में लगी और उसके बाद फैल गई। दमकल के 200 से ज्यादा कर्मियों को आग पर काबू पाने में 1 घंटे से ज्यादा का समय लगा।
 
देश के दक्षिणी कारोबारी हब के एक ट्रेड सेंटर में साल 2002 में लगी आग में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई थी, जो वियतनाम के सबसे बुरे अग्निकांडों में से एक था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख