पुतिन ने माना पीएम मोदी का लोहा, बताया रूस का शानदार मित्र

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (12:48 IST)
Vladimir Putin on PM Modi : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मॉस्को का शानदार मित्र बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का भारतीय अर्थव्यवस्था पर वास्तव में प्रभावशाली असर पड़ा है।
 
पुतिन ने रूस की ‘एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स’ (एएसआई) की ओर से मॉस्को में आयोजित एक सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत में हमारे शानदार मित्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई साल पहले ‘मेक इन इंडिया’ पहल शुरू की थी। इसने भारतीय अर्थव्यवस्था पर वास्तव में बेहद प्रभावशाली असर डाला है। जो चीज अच्छा काम कर रही है, उसका अनुकरण करने में कोई बुराई नहीं है, भले ही उसकी शुरुआत हमने नहीं, बल्कि हमारे दोस्तों ने की हो।
 
‘आर टी न्यूज’ की खबर के मुताबिक, पुतिन ने पश्चिमी देशों की प्रतिबंध नीतियों के चलते रूसी कंपनियों के लिए मौजूद अवसरों पर चर्चा करते हुए भारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मॉस्को के लिए “हमारी कंपनियों को विभिन्न सहायता मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है, ताकि उन्हें अपने उत्पादों का अधिक कुशल विपणन करने में मदद मिल सके।
 
खबर के अनुसार, पुतिन ने स्थानीय स्तर पर विनिर्माण क्षमताएं विकसित करने और विदेशी निवेशकों को लुभाने के वास्ते एक प्रभावी मॉडल बनाने के लिए भारतीय नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने “आधुनिक सोच और प्रौद्योगिकी के जरिये रूसी उत्पादों को ज्यादा सुविधाजनक एवं क्रियाशील बनाने की दिशा में काम करने पर भी जोर दिया।
 
रूस के खिलाफ निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ के अल्पकालिक सैन्य विद्रोह के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि औद्योगिक और उत्पाद डिजाइन को घरेलू व्यापार के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनाया जाना चाहिए। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

आंध्र प्रदेश में विस्फोट की कोशिश नाकाम, बम बनाने से पहले 2 आतंकी गिरफ्तार

फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मैंने भारत और पाकिस्तान को इस तरह लड़ने से रोका

जयशंकर बोले, आतंकवाद के समर्थकों को चुकानी होगी भारी कीमत

US में 5 लाख लोगों पर लटकी निर्वासन की तलवार, सुप्रीम कोर्ट ने दी ट्रंप को हरी झंडी

भारत को सालाना 4.5 अरब डॉलर ऋण देने को तैयार एडीबी

अगला लेख