Hanuman Chalisa

...और डॉक्टरों ने उसे मर जाने दिया

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (15:36 IST)
वॉशिंगटन। क्या आपने कभी सुना है कि अस्पताल में डॉक्टर के पास कोई मरीज आए और डॉक्टर इस बात को लेकर असमंजस में हों कि उसे बचाया जाए या मरने के लिए छोड़ दिया जाए?
 
सुनने में यह अजीब लग सकता है कि लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में ऐसा ही मामला सामने आया है। फ्लोरिडा के एक अस्पताल में डॉक्टर उस समय दुविधा में पड़ गए, जब उनके पास बेहोशी की हालत में एक मरीज आया जिसने अपनी छाती पर 'फिर से जिंदा मत होने देना' (डू नॉट रिससिटेट) का टैटू गुदवा रखा था जिससे डॉक्टरों में यह उलझन पैदा हो गई कि क्या यह संदेश जीवनलीला समाप्त करने की उसकी इच्छा से सही तरीके से अवगत कराता है?
 
'द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' में गुरुवार को प्रकाशित डॉक्टरों के बयान के अनुसार 70 वर्षीय व्यक्ति को श्वसन संबंधी और अन्य दिक्कतों के चलते जैक्सन मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के शरीर पर गुदे टैटू से दुविधा पैदा हो गई। शुरुआत में मरीज का इलाज करने का फैसला किया गया लेकिन जब इस पर विचार किया गया कि अपनी इच्छा पूरी करने के लिए मरीज ने यह चरम कदम उठाया होगा। उसकी छाती पर 'ना' शब्द रेखांकित हुआ था और उसके टैटू में उसके हस्ताक्षर भी थे जिससे डॉक्टरों ने सलाह-मशविरा किया।
 
डॉक्टरों को सलाह दी गई कि मरीज के टैटू में व्यक्त की गई इच्छा का सम्मान किया जाए। डॉक्टरों ने यह सलाह मानी और व्यक्ति की रात में मौत हो गई। मियामी के एक अस्पताल में भी 2012 में ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें 59 वर्षीय मरीज ने बाद में पुष्टि की थी कि टैटू पर लिखा संदेश उसकी इच्छा नहीं दर्शाता और उसने युवा दिनों में नशे में चूर होकर शर्त लगाने के कारण यह टैटू बनवाया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख