किस धर्म को मानते हैं डोनाल्ड ट्रंप, क्यों बढ़ा सकते हैं भारत की चिंता?

अमेरिका में जेडी वेंस के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही लोगों ने उनकी पत्नी उषा वेंस के धर्म को लेकर भी लोगों ने गूगल पर सर्च किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (20:37 IST)
Which religion does US President Donald Trump follow: किसी भी बड़े नेता या व्यक्ति की जाति और धर्म के बारे में जानने के लिए लोगों की काफी रुचि होती है। हालांकि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाथ बाइबिल लेकर शपथ ली थी, फिर भी लोगों की जिज्ञासा है कि आखिर ट्रंप किस धर्म को मानते हैं। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ईसाई धर्म को ही मानते हैं। ट्रंप के दादा जर्मन मूल के थे, जबकि उनकी मां स्कॉटिश मूल की थीं। 
 
कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक भाषण में ईसाई धर्म को लेकर एक बड़ी बात कही थी। तब ट्रंप ने कहा था कि वह ईसाई धर्म को आगे बढ़ाएंगे, ईसाइयत का बढ़ावा देंगे। यदि ट्रंप अपनी इस बात को गंभीरता से लेते हैं तो भारत के लिए यह चिंता की बात हो सकती है। क्योंकि भारत में ईसाई धर्म के लोगों पर अक्सर हिंदुओं को धर्मांतरित करने के आरोप लगते रहे हैं। ALSO READ: नाई के पोते, मछुआरे के नाती US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 शादियां कीं, जानिए कितना बड़ा है परिवार
 
लोग सर्च कर रहे हैं उषा वेंस का धर्म : अमेरिका में जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है। इसके साथ ही उनकी भारत वंशी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस (Vice President JD Vance wife Usha Chilukuri Vance) अमेरिका की दूसरी महिला बन गई हैं। उनके धर्म को लेकर भी लोग गूगल कर रहे हैं। शपथ समारोह के बाद उषा वेंस का धर्म गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक में शामिल हो गया है। उषा वेंस के धर्म को लेकर अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, यूके और भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। जिस समय वेंस शपथ ले रहे थे, उस समय उषा बाइबिल लेकर खड़ी हुई थीं। ALSO READ: Donald Trump : भारत की अमेरिका से ट्रेड वॉर टालने की कोशिश, डोनाल्ड ट्रंप कड़े रुख के बाद 18,000 अवैध प्रवासियों को स्वदेश लाने की तैयारी
 
उषा मूलत: तेलुगू हैं : उषा चिलुकुरी वेंस का जन्म सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में हुआ। वह मूलत: तेलुगू हैं। उनके पिता आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में लेक्चरर हैं। उनकी मां कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो में एक आणविक जीव विज्ञानी हैं। अपने पति जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद, उन्होंने जुलाई 2024 में अपनी लॉ फर्म की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
 
2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में वेंस ने अपने पति के लिए एक भाषण दिया और उनके साथ अभियान कार्यक्रमों में भाग लिया। षा और जेडी वेंस की मुलाकात 2010 के दशक में येल यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के दौरान हुई। 2013 में स्नातक होने के बाद 2014 में दोनों ने शादी कर ली। आज उनके तीन बच्चे हैं। वेंस ईसाई हैं, लेकिन उषा हिन्दू धर्म को मानती हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

मंदसौर-नीमच जिले में एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित : CM मोहन यादव

महाराष्ट्र में क्यों बढ़ रहा Three Language Policy का विरोध, किसने लिखा भागवत को खत?

Petrol Diesel Prices : सप्ताह के प्रथम दिन घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानें ताजा कीमतें

पूर्व DGP की हत्या के वक्त मौजूद थे पत्नी-बेटी और 1 अज्ञात, पुलिस को किस पर शक?

आज भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जानिए क्या है पूरा प्लान?

अगला लेख