आखिर क्यों इमरान खान भारत और मोदी सरकार की तारीफ करते नहीं थकते?

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (10:14 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारिफ करते का कोई मौका नहीं चुकते। इमरान ने एक ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर शहबाज शरीफ सरकार को फटकार लगाई वहीं भारत की जमकर सराहना की।
 
इमरान ने कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन की कीमतों में 25 रुपए (पाकिस्तानी रुपए) प्रति लीटर की कमी करने में कामयाब रहे हैं। अब हमारे देश को इस बदमाशों (मौजूदा सरकार) के हाथों मुद्रास्फीति की एक और भारी खुराक भुगतनी पड़ेगी।
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में गुरुवार को पेट्रोलियम पदार्थों के दाम 30 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। अब यहां पेट्रोल 179.86 रुपए, डीजल 174.15 रुपए और केरोसिन तेल 155.56 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
यह पहली बार नहीं है जब पाक पीएम ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। 9 अप्रैल को राष्‍ट्र के नाम संबोधन में 30 मिनट के भाषण में 3 बार भारत और पीएम मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि भारत एक खुद्दार देश है और कोई सुपर पॉवर उन्हें आंख नहीं दिखा सकता, उनपर अपनी मर्जी नहीं चला सकता।
 
नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इमरान खान से कहा था कि अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं, तो वहां चले जाइए।
 
क्या है मोदी और भारत प्रेम की वजह : इमरान खान का भारत की तारीफ करने की वजह उनका भारत प्रेम नहीं, बल्कि हाथ से जा चुकी सत्ता को वापस पाना है। इमरान यह भी मानते हैं कि अमेरिका की वजह से ही उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी। अमेरिका के सामने मोदी सरकार के नहीं झुकने की वजह से इमरान खुश हैं और लगातार भारतीय विदेश नीति की तारीफ कर रहे हैं। उनका यह भी मानना है कि भारतीय विदेश नीति अपने लोगों की बेहतरी के लिए है जबकि पाकिस्तान में ऐसा नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख