Hanuman Chalisa

सुरेश रैना की कमी की भरपाई का तरीका खोजना होगा : फ्लेमिंग

Webdunia
रविवार, 15 अप्रैल 2018 (00:32 IST)
मोहाली। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आज यहां कहा कि टीम को चोटिल खिलाड़ी सुरेश रैना की कमी के असर को कम करने का तरीका खोजना होगा। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने अपने शुरुआती मैच में मुंबई इंडियन्स को हराने के बाद दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया।


केकेआर के खिलाफ मैच में रैना की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कल होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। रैना का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है। फ्लेमिंग ने कहा कि रैना जाहिर तौर पर मैच नहीं खेलेंगे, हमारे लिए अच्छी बात यह है कि इस मैच के बाद हमारे पास चार दिनों का समय है, जिसमें उनके फिट होने की संभावना है।

उन्होंने रैना के बारे में कहा कि हम उसका स्थान किसी और को नहीं दे सकते। वे आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं, इसलिए हम उसकी जगह किसी को नहीं दे सकते। लेकिन हमें इस नुकसान को कम करने का तरीका खोजना होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख