हैदराबाद की जीत पर खुश होने वाली यह लड़की फैन नहीं CEO है टीम की (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (21:08 IST)
आईपीएल 2021 में लगातार 3 मैच हारने के बाद अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना खाता खोला और पंजाब किंग्स को 9 विकेट से पटखनी दी। इस जीत के बाद जो सबसे ज्यादा खुश थी वह इस टीम की सीईओ काव्या मारन। इस जीत के साथ ही उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंडिंग होने लग गया।
<

Finally,
After Lots Of Matches We can see some smile on her face Kavya Maran#kavyamaran#PBKSvSRH pic.twitter.com/7giIYIPF9a

— Akshay Jadhao (@AkshayJadhao45) April 21, 2021 >
अब इस बार आईपीएल में दर्शक तो आ नहीं रहे इस कारण कैमरा कुछ ही खूबसूरत चहरों पर पैन होता रहता है। ऐसा ही एक खूबसूरत चेहरा हैं काव्या मारन जिनकी चर्चाएं तब ही से हो रही थी जब आईपीएल 2021 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए वीवीएस लक्ष्मण के साथ टेबल नीलामी में हिस्सा लेती हुई दिखी थी।
<

She's finally smiling!!!

Congratulations to Sunrisers and Kavya Maran #IPL2021 #SRHvsPBKS pic.twitter.com/dZXq74AgLz

— Vinesh Prabhu (@vlp1994) April 21, 2021 >
हालांकि जिन फैंस ने यह नीलामी नहीं देखी थी उनको काव्या मारन के बारे में जानने की उत्सुकता थी। दरअसल काव्या मारन कोई फैन नहीं बल्कि एसआरएच टीम की सीईओ हैं। कलानिधी मारन की बेटी काव्या मारन सिर्फ क्रिकेट की शौकीन नहीं बल्कि एक स्कॉलर भी हैं। 
<

FINALLY MY CRUSH KAVYA MARAN IS HAPPY AND SHE IS SMILING WITH HAPPINESS. TQ #SRH FOR WINNING TODAYS MATCH AND U MADE US MY BABY KAVYA MARAN TO SMILE  pic.twitter.com/MijvvLa8jI

— GHILLI Ganesh (@chinnatarak7) April 21, 2021 >
भारत के सबसे बड़े टेलिविजन नेटवर्क में से एक सनटीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधी मारन की बेटी होने के बावजूद उन्होंने इस कंपनी में इंटर्नशिप की। न्यूयॉर्क यूनिवरस्टी से वरियता प्राप्त लियोनार्ड एंड स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से उन्होंने एमबीए किया और अब पिताजी का काम संभाल रही हैं। 
<

Seems #SRH fans are happy after watching Kavya's smiling face.#SRHvsPBKS pic.twitter.com/noJGCiKA05

— IPL Police #SRH station (@IPLOfficial4) April 21, 2021 >
पहले 3 मैचों में उनके चहरे के हाव भाव कैमरे पर कैद हुए थे। जब सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ जीता हुआ मैच हार रही थी तो उनके चहरे की निराशा ट्विटर पर तस्वीर बनकर खूब वायरल हुई थी। इस कारण आज जीत के बाद उनका यह वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है।
<

Finally kavya happy annachi #IPL2021 #SRHvsPBKS pic.twitter.com/lJc5H1Hg7k

— Sᴡᴏʀᴅ Oғ Dᴇsᴛɪɴʏ  (@SwordOfDestiny_) April 21, 2021 >
जो फैंस उन्हें पसंद करते हैं वह चाहते हैं कि काव्या ऐसे ही खुश रहें और सनराइजर्स हैदराबाद हमेशा जीतती ही रहे। (वेबदुनिया डेस्क)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस