IPL 2022 Mega Auction: पहले दिन की नीलामी हुई खत्म, साईं किशोर को 3 करोड़ में गुजरात ने खरीदा

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (22:10 IST)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की यह अंतिम नीलामी होगी क्योंकि वह इसे खत्म करने की योजना बना रहा है क्योंकि ज्यादातर फ्रेंचाइजी अपने स्थायी संयोजन में छेड़छाड़ नहीं करना चाहती।

09:30 PM, 12th Feb
पहले दिन की नीलामी हुई खत्म, साईं किशोर को 3 करोड़ में गुजरात ने खरीदा
आर साईँ किशोर के लिए चेन्नई और दिल्ली के बीच में लड़ाई हुई। 20 लाख के किशोर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ में उन्हें खरीदा।

09:24 PM, 12th Feb
75 लाख में श्रेयस गोपाल को हैदराबाद ने खरीदा
20 लाख के बेस प्राइस वाले श्रेयस गोपाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।

09:22 PM, 12th Feb
मुर्गन अश्विन को 20 लाख में मुंबई ने खरीदा
20 लाख के बेस प्राइस वाले मुर्गन अश्विन के बीच हैदराबाद और मुंबई के बीच लड़ाई हुई। लेकिन मुंबई ने 1 करोड़ 60 लाख में इस अश्विन को खरीदा।


09:17 PM, 12th Feb
17 साल के नूर अहमद को गुजरात ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा
17 साल के नूर अहमद पर लगी बोली। 30 लाख के बेस प्राइस में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

09:10 PM, 12th Feb
आवेश खान को लखनऊ से मिले 10 करोड़ रुपए
इंदौर के आवेश खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था लेकिन बोली इतनी बड़ गई कि उनकी बोली 10 करोड़ पार हो गई।लखनऊ ने उनको 10 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

09:07 PM, 12th Feb
कोलकाता ने शेल्डन जैक्सन को 60 लाख में खरीदा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेल्डन जैक्सन को 60 लाख रुपये में खरीदा। बोली से पहले उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

09:01 PM, 12th Feb
कार्तिक त्यागी को हैदराबाद से मिले 4 करोड़ रुपए
कार्तिक त्यागी का बेस प्राइस सर्फ 20 लाख रुपए था लेकिन फ्रैंचाइजियों ने उनके लिए बिडिंग वॉर छेड़ दिया। हैदराबाद में उनको 4 करोड़ रुपए में खरीदा।

08:55 PM, 12th Feb
केएस भरत को 2 करोड़ में खरीदा दिल्ली ने
ऋषभ पंत जैसा कप्तान और कीपर होने के बावजूद भी दिल्ली कैपिटल्स ने केएस भरत को 2 करोड़ में खरीदा जिसका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
  •  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अनुज रावत को 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा।

08:35 PM, 12th Feb
बैंगलोर के खेमे में गए शाहबाज नदीम
30 लाख की बेस प्राइस वाले शाहबाज नदीम को 2 करोड़ 40 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।

08:21 PM, 12th Feb
हरमनप्रीत ब्रार को पंजाब से मिले 3 करोड़ 80 लाख
हरमनप्रीत ब्रार को भी फ्रैंचाइजियों से खासा अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 20 लाख के बेस प्राइस वाल ब्रार को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ 80 लाख में खरीदा।

08:13 PM, 12th Feb
कमलेश नगरकोटी को दिल्ली ने 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा
कमलेश नगरकोटी को भी काफी कम दाम (1 करोड़ 10 लाख में) दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में किया।

08:10 PM, 12th Feb
गुजरात ने 9 करोड़ खर्च कर खरीदा राहुल तेवतिया को
राहुल तेवतिया का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। लेकिन गुजरात और चेन्नई के बीच में तेवतिया को लेने के लिए ऐसी लड़ाई चली की उनका दाम बढ़ता ही गया।उनको गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा।

07:59 PM, 12th Feb
कोलकाता ने 7 करोड़ 25 लाख में किया मावी को रीटेन
40 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम मावी को लेने के लिए भी फ्रैंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई।
लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही उनको 7 करोड़ 25 लाख खर्च कर अपने खेमे में लिया।

07:47 PM, 12th Feb
पंजाब किंग्स ने 9 करोड़ में रीटेन किया शाहरुख खान को
पिछले आईपीएल और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी फिनिशिंग से सबको प्रभावित करने वाले शाहरुख खान को सबने लेना चाहा। 40 लाख की बेस प्राइस वाले शाहरुख खान पिछले सीजन में 5.25 करोड़ रूपए में बिके थे। इस बार भी उनको पंजाब किंग्स ने ही 9 करोड़ में खरीदा।

07:44 PM, 12th Feb
सिर्फ 20 लाख में दिल्ली के हुए सरफराज
दिल्ली कैपिटल्स ने बहुत कम रकम खर्च करके खिलाड़ी खरीदे हैं। यह उनके अनकैप्ड खिलाड़ी खरीदने में भी जारी रखा। सरफराज खान को उन्होंने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।

07:38 PM, 12th Feb
हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा को 6 करोड़ 50 लाख में खरीदा
अनकैप्ड खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजी भरोसा बनाए रखे हैं। 20 लाख की बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6करोड़ 50 लाख में खरीदा।

07:31 PM, 12th Feb
रियान पराग को 3 करोड़ 80 लाख में राजस्थान ने रीटेन किया
रियान पराग ने अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की लिस्ट में गुजरात और राजस्थान के बीच में बिडिंग वॉर छेड़ दिया। 30 लाख की बेस प्राइस वाले रियान पराग को 3 करोड़ 80 लाख में राजस्थान ने रीटेन किया।

07:20 PM, 12th Feb
हैदराबाद ने राहुल त्रिपाठी को 8.50 करोड़ रुपए में खरीदा
राहुल त्रिपाठी भले ही अनकैप्ड है लेकिन अपना जलवा वह आईपीएल में दिखा चुके हैं। यही कारण है कि 40 लाख की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी के लिए बोली 5 करोड़ पार कर गई।हैदराबाद ने उनको 8.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

07:13 PM, 12th Feb
डेवाल्ड ब्रेविस को 3 करोड़ में मुंबई इंडियन्स ने खरीदा
अंडर 19 विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस का बेस प्राइस 20 लाख था। मुंबई ने उनको 3 करोड़ में खरीदा।

07:12 PM, 12th Feb
अभिनव सदारंगनी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा
अनकैप्ड खिलाड़ी अभिनव सदारंगनी का बेस प्राइस 20 लाख थी। लेकिन गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1 करोड़ 20 लाख में खरीदा।

07:05 PM, 12th Feb
अनकैप्ड खिलाड़ी प्रियम गर्ग को 20 लाख में हैदराबाद ने खरीदा
अकैप्ड खिलाड़ियों में प्रियम गर्ग को उनके बेस प्राइस में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। इससे पहले रजत पाटीदार को कोई खरीदार नहीं मिले थे।

06:45 PM, 12th Feb
राजस्थान को युजवेंद्र चहल मिले 6.50 करोड़ में
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में अपनी स्पिन का जादू दिखाने वाले युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

06:34 PM, 12th Feb
राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने खरीदा 5 करोड़ 25 लाख में
स्पिन गेंदबाजों में 75 लाख वाले राहुल चाहर की बोली खासी देर तक चली।पंजाब किंग्स ने उनको 5 करोड़ 25 लाख में खरीदा।

06:22 PM, 12th Feb
कुलदीप को भी दिल्ली ने सिर्फ 2 करोड़ में खरीदा
कुलदीप यादव का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, दिल्ली कैपिटल्स ने उनको जल्द ही 2 करोड़ में अपने खेमे में कर लिया । इससे पहले तीनों विदेशी स्पिनर आदिल रशीद, मुजीब जादरान, इमरान ताहिर को खरीदार नहीं मिले।


06:07 PM, 12th Feb
दिल्ली ने शार्दुल ठाकुर को 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा
गेंद और बल्ले से हाल ही में कमाल दिखाने वाले शार्दुल ठाकुर के लिए भी फ्रैंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए का रहा। यही कारण रहा कि शार्दुल ठाकुर की बोली 10 करोड़ रुपए पार कर गई।दिल्ली कैपिटल्स ने लॉर्ड ठाकुर को 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

इसके अलावा दिल्ली को मुस्तफिजुर रहमान उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में ही मिल गए।

06:04 PM, 12th Feb
हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार को 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा
भुवनेश्वर कुमार का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है लेकिन फिर भी 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इस गेंदबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा।

05:59 PM, 12th Feb
मार्क वुड को लखनऊ ने 7 करोड़ 50 लाख में खरीदा
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ था उन्हें भी कई फ्रैचाइजी से प्रतिक्रिया मिली।उन्हें लखनऊ की टीम ने 7 करोड़ 50 लाख में खरीदा।

05:51 PM, 12th Feb
बैंगलोर ने जोश हेजलवुड को खरीदा 7 करोड़ 75 लाख में
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का बेस प्राइस 2 करोड़ था।उन्हें बैंगलोर ने 7 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

05:46 PM, 12th Feb
गुजरात को 10 करोड़ में मिले लॉकी फर्ग्युसन
वनडे विश्वकप 2019 से सुर्खियों में आए न्यूजीलैंड के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का भी फ्रैंचाइजी ने स्वागत किया। फर्ग्यूसन की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी।उनकी बोली भी 10 करोड़ के ऊपर चली गई।

05:34 PM, 12th Feb
प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान ने 10 करोड़ में खरीदा
वेस्टइंडीज से हुई हालिया सीरीज में 8 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा का बेस प्राइस 1 करोड़ था।हालिया फॉर्म ही कारण रहा कि उनकी बोली 10 करोड़ के ऊपर चली गई। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

05:24 PM, 12th Feb
चेन्नई ने खरीदा 14 करोड़ का दीपक
कुछ समय से गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने वाले दीपक चाहर को मोटा दाम मिलने की उम्मीद है। चाहर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। इस कारण दीपक चाहर की बोली 10 करोड़ के पार चली गई।उनको 14 करोड़ की बड़ी राशी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रीटेन किया।

05:20 PM, 12th Feb
गेंदबाजों पर बोली लगनी शुरु हई, 4 करोड़ में हैदराबाद ने नटराजन को किया रीटेन

पिछले आईपीएल में चोटिल होकर बाहर होने वाले नटराजन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपए में टी नटराजन को खरीदा।

05:01 PM, 12th Feb
सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ 75 लाख में निकोलस पूरन को खरीदा
भारत दौरे पर वेस्टइंडीज की कप्तानी कर रहे निकोलस पूरन का बल्ला नहीं चला लेकिन फ्रैंचाइजी ने उनको शामिल करने की पूरी कोशिश की। निकोलस पूरन दूसरे गैर भारतीय खिलाड़ी रहे जिनकी बोली 10 करोड़ पार गई। 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

04:52 PM, 12th Feb
दिनेश कार्तिक को बैंगलोर ने 5.25 करोड़ में खरीदा
दिनेश कार्तिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से काफी समय से दूर है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनको खरीदने के लिए 5 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किए।

04:50 PM, 12th Feb
जॉनी बेरेस्टो 6.75 करोड़ में पंजाब किंग्स के खेमे में गए
इंग्लैंड के एक और विध्वंसक विकेटकीपर जॉनी बेरेस्टो के लिए बोली लगनी शुरु हुई। पंजाब किंग्स ने उन्हें 6.75 करोड़ में खरीदा।

04:27 PM, 12th Feb
ईशान किशन ने तोड़ा रिकॉर्ड, मुंबई से मिले 15 करोड़ 25 लाख
विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को खरीदने के लिए मुंबई और पंजाब के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ। कई विशेषज्ञों का मानना है कि वह इस सत्र में सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं।इशान किशन की बोली भी 10 करोड़ पार गई। अभी तक वह इस मामले में कुल चौथे और तीसरे भारतीय है। जिस तरह से बिडिंग चल रही है यह तो तय है कि वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विकेटकीपर बन जाएंगे।

बहुत देर की चली बिडिंग के बाद मुंबई इंडियन्स ने 15 करोड़ 25 लाख में ईशान किशन को खरीदा।

04:19 PM, 12th Feb
वेड नहीं बिके, रायुडू को 6 करोड़ 75 लाख में चेन्नई ने रखा
विकेटकीपरों पर बोली लगनी शुरु हुई। मैथ्यू वेड पर किसी ने बोली नहीं लगाई लेकिन अंबाती रायुडू के लिए फ्रैंचाइजी में दिलचस्पी दिखी। रायुडू का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 6.75 करोड़ में खरीदा।

04:16 PM, 12th Feb
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पर नहीं लगी बोली
टी-20 के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पर किसी ने भी बोली नहीं लगाई। वह ऑलराउंडर में सबसे आखिर रहे।

04:09 PM, 12th Feb
दिल्ली ने मिचेल मार्श को 6 करोड़ 50 लाख में खरीदा
टी-20 विश्वकप 2021 फाइनल के मैन ऑफ द मैच मिचेल मार्श का बेस प्राइस था 2 करोड़ रुपए। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 करोड़  50 लाख में उन्हें खरीदा।

04:01 PM, 12th Feb
लखनऊ ने 8 करोड़ 25 लाख में क्रुणाल को खरीदा
हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या का पिछला सीजन भले ही उतना अच्छा ना रहा हो लेकिन उनको खरीदने के लिए  फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी दिखाई। क्रुणाल का बेस प्राइस 2 करोड़ था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ 25 लाख में उनको खरीदा।

03:53 PM, 12th Feb
हैदराबाद ने खरीदा पहला खिलाड़ी, सुंदर के लिए खर्च किए 8 करोड़ 75 लाख
भारतीय स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था।अंत में उनको 8 करोड़ 75 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। यह आज हैदराबाद की पहली खरीदी है।

03:47 PM, 12th Feb
हसरंगा को बैंगलूरु ने अपने पास 10 करोड़ 75 लाख में रखा

टी-20 विश्वकप और साल 2021 के सबसे सफल गेंदबाज श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस 1 करोड़ था।वानिंदु हसरंगा पहले गैर भारतीय खिलाड़ी बने जिनकी बोली 10 करोड़ के पार गई। वह निश्चित तौर पर आज आईपीएल के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बनेंगे। उनको अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

03:41 PM, 12th Feb
चारु शर्मा बनेंगे नए होस्ट, लंच के बाद हाथ में लेंगे कमान
लंच के बाद की ऑक्शनिंग भारतीय स्पोर्ट्स प्रेजेंटर चारू शर्मा करेंगे। गौरतलब है कि  एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है। ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया था। अब यह 3.45 बजे दोबारा शुरू किया जाएगा।

02:05 PM, 12th Feb
नीलामी के दौरान हुआ एक हादसा,होस्ट ह्यू एडमिड्स गिरे

02:02 PM, 12th Feb
दीपक हुड्डा को लखनऊ ने 5.75 लाख में खरीदा
हाल ही में अपना वनडे डेब्यू करने वाले दीपक हुड्डा को लखनऊ ने 5.75 लाख में खरीदा। लखनऊ का इरादा अपना मध्यक्रम मजबूत करना दिख रहा है।

01:54 PM, 12th Feb
10 करोड़ 75 लाख रुपए में बैंगलोर में वापस लौटे हर्षल पटेल
आईपीएल 2021 के सबसे सफल गेंदबाज हर्षल पटेल के लिए बिडिंग वॉर छिड़ गया। पटेल की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी।10 करोड़ पार जाने वाले वह इस नीलामी में दूसरे खिलाड़ी बने।10 करोड़ 75 लाख रुपए में उनको बैंगलोर ने वापस अपने खेमे में शामिल किया।

01:51 PM, 12th Feb
टी-20 रैंकिंग में दूसरे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर नहीं लगी बोली
टी-20 रैंकिंग में दूसरे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को किसी ने भी नहीं खरीदा।

01:47 PM, 12th Feb
8 करोड़ 75 लाख में लखनऊ ने जेसन होल्डर को खरीदा
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर के लिए बिडिंग वॉर छिड़ गया है। हाल ही में हुई वनडे सीरीज में उन्होंने एक अर्धशतक और एक बार 4 विकेट लिए। हालिया फॉर्म उनको खासी रकम दिलवाने वाला है।जेसन होल्डर की बेस प्राइस 1.5 करोड़ थी।8 करोड़ 75 लाख में लखनऊ ने उन्हें खरीदा।

01:44 PM, 12th Feb
नीतिश राणा को 8 करोड़ में सहेजा कोलकाता ने
आईपीएल में कोलकाता का हिस्सा रहे नीतिश राणा वापस अपनी टीम में 8 करोड़ रुपए में पहुंच गए हैं।

01:41 PM, 12th Feb
चेन्नई में वापस लौटे ड्वेन ब्रावो, 4 करोड़ 40 लाख मिले
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का बेस प्राइस 2 करोड़ था। चेन्नई ने अपने ऑलराउंडर को 4 करोड़ 40 लाख में खरीद लिया।

01:38 PM, 12th Feb
सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ को नहीं मिला कोई खरीददार
आईपीएल में रनों का पहाड़ लगाने वाले सुरेश रैना को पहले चरण मे कोई खरीदार नहीं मिला। इसके बाद राजस्थान के पूर्व कप्तान को भी किसी ने नहीं खरीदा।

01:35 PM, 12th Feb
देवदत्त पड्डीकल को राजस्थान ने 7.75 करोड़ में खरीदा
युवा देवदत्त पड्डीकल के लिए फ्रैंचाइजी खासी उत्साहित रही लेकिन अंत में बाजी राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी। 7.75 करोड़ रुपए में उन्हें राजस्थान ने खरीदा।

01:32 PM, 12th Feb
ना बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर
कभी आईपीएल में अपनी तूफानी पारियों के लिए जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को कोई खरीददार नहीं मिला। अभी तक इस नीलामी में ना बिकने वाले वह पहले खिलाड़ी है। हालांकि उनका नाम बाद में लिया जा सकता है।

01:30 PM, 12th Feb
सिर्फ 2 करोड़ में मिल गए गुजरात को जेसन रॉय!
इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को सिर्फ 2 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया। यह बहुत सस्ता सौदा माना जा रहा है।

01:29 PM, 12th Feb
चेन्नई ने काफी सस्ते में रॉबिन उथप्पा को 2 करोड़ में खरीद लिया
चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी सस्ते में रॉबिन उथप्पा को 2 करोड़ में खरीद लिया। उथप्पा ने काफी समय चेन्नई के डगआउट में गुजारा है।

01:22 PM, 12th Feb
8 करोड़ 50 लाख में राजस्थान ने हेटमायर को खरीदा
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को चोट के कारण भारत का दौरा मिस करना पड़ा था। धीरे धीरे उन पर बोली लग रही है।हेटमायर का बेस प्राइस था 1.50 करोड़ लेकिन अब वह 8 करोड़ 50 लाख में राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीद लिए गए हैं।

01:18 PM, 12th Feb
बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम मनीष पांडे का, लखुनऊ ने 4 करोड़ 60 लाख में खरीदा
मनीष पांडे पर शुरु हुई बोली। हैदराबाद की ओर से खेलने वाले बल्लेबाज पांडे की बेस प्राइस 1 करोड़ है। लखुनऊ ने 4 करोड़ 60 लाख में खरीदा

12:55 PM, 12th Feb
दिल्ली ने डेविड वॉर्नर को 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा
टी-20 विश्वकप 2021 के मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को शामिल करने में दिलचस्पी दिखाती हुई फ्रैंचाइजी। पिछला आईपीएल सीजन वॉर्नर का अच्छा नहीं रहा था। दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 6 करोड़ 25 लाख में जीत लिया। दिलचस्प बात यह है कि वॉर्नर ने अपना आईपीएल करियर दिल्ली के साथ ही शुरु किया था।मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में वह आखिरी खिलाड़ी थे।




12:50 PM, 12th Feb
क्विंटन डि कॉक को 6.75 करोड़ रुपए में लखनऊ टीम ने खरीदा
क्विंटन डि कॉक मुंबई की ओर से काफी खेल चुके हैं। ट्रैंट बोल्ट को खोने के बाद मुंबई का पूरा ध्यान उनको वापस लाने पर है।हालांकि डि कॉक को भी मुंबई नहीं ला पायी और वह 6.75 करोड़ में लखनऊ टीम में आ गए।

12:47 PM, 12th Feb
चेन्नई से बैंगलोर पहुंच फैफ डु प्लेसिस, मिले 7 करोड़
कई समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भले ही उम्रदराज हो गए हों लेकिन फ्रैंचाइजियों ने उन पर बोली लगाई। अब वह 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में बिक गए हैं।

12:43 PM, 12th Feb
गुजरात टाइटंस ने मो. शमी को 6.25 करोड़ में खरीदा
वैसे तो मोहम्मद शमी एक विशुद्ध टेस्ट गेंदबाज है लेकिन टी-20 में भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाती हुई फ्रैंचाइजी। 2 करोड के बेस प्राइस वाले मोहम्मद शमी पहुंचे 6 करोड़ 25 लाख की राशी में गुजरात टाइटंस की टीम में।

12:35 PM, 12th Feb
12 करोड़ 25 लाख में कोलकाता ने दिल्ली से छीन लिए श्रेयस अय्यर
इंडीज के खिलाफ 80 रनों की पारी खेल मैन ऑफ द मैच बने श्रेयस अय्यर पर लग रही है बोली।2 करोड़ की बेस प्राइस से 10 करोड़ पार गई श्रेयस अय्यर की बोली।12 करोड़ 25 लाख में श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

12:31 PM, 12th Feb
8 करोड़ में राजस्थान ने मुंबई से छीन लिया ट्रैंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रैंट बोल्ट पर लगी बोली।मुंबई और रॉयल्स के बीच छिड़ा बिडिंग वॉर।2 करोड़ से 8 करोड़ तक का सफर किया ट्रैंट बोल्ट ने और पहुंचे राजस्थान रॉयल्स में।

12:27 PM, 12th Feb
करोड़ की बेस प्राइस से 9.25 करोड़ का सफर तय कर रबाड़ा पहुंचे पंजाब किंग्स में
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाड़ा के लिए लगी बोली। 2 करोड़ की बेस प्राइस से 9.25 करोड़ का सफर तय कर रबाड़ा पहुंचे पंजाब किंग्स में।

12:22 PM, 12th Feb
7.25 करोड़ रुपए में कोलकाता में वापस लौटे पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले विदेशी खिलाड़ी जिन पर लग रही है बोली। उनका भी सभी मार्की खिलाड़ियों की तरह आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए है।पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े पैट कमिंस को इस बार इसी टीम ने 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

12:19 PM, 12th Feb
5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने आर अश्विन को खरीदा
दूसरे मार्की खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन पर लग रही है बोली। उनका आधार मूल्य भी 2 करोड़ रुपए था।लेकिन उनको राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।

12:09 PM, 12th Feb
शुरु हुई आईपीएल नीलामी, पहले मार्की खिलाड़ियो की लगेगी बोली

शुरु हुई आईपीएल नीलामी, पहले मार्की खिलाड़ियो की लगेगी बोली। पहला ड्रॉ निकाला गया।शिखर धवन पर लगी सबसे पहले बोली। शिखर धवन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है।पंजाब और दिल्ली में लगी धवन को लेने की होड़।अंत में 8 करोड़ 25 लाख में पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को खरीदा।

11:31 AM, 12th Feb
भारत से भी ज्यादा भाग लिया है ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने

नीलामी के लिए पंजीकृत कुल 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें सर्वाधिक 47 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं, जबकि वेस्ट इंडीज के 34, दक्षिण अफ्रीका के 33, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 24, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 17, बंगलादेश-आयरलैंड के पांच-पांच, नामिबिया के तीन, स्कॉटलैंड के दो तथा जिम्बाब्वे, नेपाल और अमेरिका का एक-एक खिलाड़ी शामिल है।

10:53 AM, 12th Feb
IPL 2022 Mega Auction से जु़ड़ी अहम और रोचक जानकारी

1 नीलामी का शहर: बेंगलुरू

2. नीलामी की जगह: आईटीसी गार्डेनिया

3. नीलामी का समय: दोपहर 12 बजे

4. नीलामी की तारीख: 12 और 13 फरवरी

5. टीमें : 10 - चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदरबादा, गुजरात टाइटन्स (नयी टीम), लखनऊ सुपरजायंट (नयी टीम)

6. नीलामी के लिये कुल राशि: प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिये 90 करोड़ रूपये

7. प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा खर्च की जाने वाली न्यूनतम राशि : 90 करोड़ रूपये में से 67.5 करोड़ रूपये

8. टीम में खिलाड़ियों की संख्या:

न्यूनतम खिलाड़ी : 18; अधिकतम खिलाड़ी : 25

9. बेस प्राइस के स्लैब : दो करोड़ रूपये, डेढ़ करोड़ रूपये, एक करोड़ रूपये, 75 लाख रूपये, 50 लाख रूपये, 40 लाख रूपये, 30 लाख रूपये, 20 लाख रूपये

10. नीलामी के लिये खिलाड़ियों की संख्या : 229 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय), 354 अनकैप्ड (घरेलू), सात आईसीसी एसोसिएट देशों से

11. शनिवार को लगने वाली बोली की प्रक्रिया : पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी जबकि दूसरे दिन ‘बचे हुए खिलाड़ियों को चुनने’ की ‘त्वरित प्रक्रिया’

12: ‘त्वरित प्रक्रिया’ में फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की ‘विश-लिस्ट’ रखेंगी जिन्हें वे नीलामी में चाहते हैं।

13: ‘राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड्स’ दर्जा : कोई आरटीएम कार्ड उपलब्ध नहीं होगा

14: ‘साइलेंट टाई-ब्रेकर’ : जब दो टीमें ‘टाई’ होंगी और खिलाड़ी की बोली के लिये अपनी सारी राशि लगा देंगी, तो वे अंतिम ‘बंद’ बोली राशि जमा कर सकती हैं और जिसकी बोली ज्यादा होगी, उसे खिलाड़ी मिल जायेगा। बोली की अतिरिक्त राशि बीसीसीआई के पास जमा की जायेगी और वह 90 करोड़ की राशि का हिस्सा नहीं होगी। यह प्रक्रिया दोहरायी जा सकती है, जब तक एक टीम खिलाड़ी हासिल नहीं कर लेती।

15: नीलामी में उम्रदराज खिलाड़ी : दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर 43 वर्ष के

16: नीलामी का युवा खिलाड़ी : अफगानिस्तान का नूर अहमद 17 वर्ष का

17: नीलामीकर्ता का नाम : ह्यू एडमिड्स

18: राशि बची :

दिल्ली कैपिटल्स (47.5 करोड़ रूपये),
मुंबई इंडियंस (48 करोड़ रूपये),
चेन्नई सुपर किंग्स (48 करोड़ रूपये),
कोलकाता नाइट राइडर्स (48 करोड़ रूपये),
गुजरात टाइटन्स (52 करोड़ रूपये),
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (57 करोड़ रूपये),
लखनऊ सुपरजायंट (59 करोड़ रूपये),
राजस्थान रॉयल्स (62 करोड़ रूपये),
सनराइजर्स हैदराबाद (68 करोड़ रूपये),
पंजाब किंग्स (72 करोड़ रूपये)

19: रिटेन किये गये बड़े खिलाड़ी: महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, राशिद खान, कीरोन पोलार्ड

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख