Hanuman Chalisa

WhatsApp में ऑन रखेंगे ये 5 सेटिंग्स, कोई नहीं कर पाएगा आपकी जासूसी

Webdunia
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (18:15 IST)
WhatsApp मैसेजिंग ऐप का आज हर कोई उपयोग करता है, लेकिन इसके प्रयोग में कुछ सावधानी जरूरी है। आइए हम आपको बताते हैं 5 सेटिंग्स। इससे आपकी जासूसी कोई नहीं कर सकेगा। 
 
1. लास्ट सीन : अगर आप नहीं चाहते कि कोई अनजान शख्स या दूसरा शख्स आपके लास्ट सीन टाइम को देखे तो लास्ट सीन को फौरन बंद कर दें। इसके लिए आपको सेटिंग और प्राइवेसी में जाकर लास्ट सीन के लिए सिर्फ My Contacts का ऑप्शन सिलेक्ट करना पड़ेगा।
 
2. स्टेटस को करें हाइड : कई लोग अपनी हर एक्टिविटी को व्हाट्सऐप स्टेटस पर पोस्ट करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको इसमें प्राइवेसी मजबूत रखनी चाहिए। आप सेटिंग में बदलाव करके इसे चुने हुए यूजर्स के लिए ही विजिबल रख सकते
हैं।
 
3. अबाउट सेक्शन : यह सेक्शन दूसरे यूजर को आपके बारे में बताता है। आप नहीं चाहते कि अनजान लोग आपके बारे में जानें तो आपको फौरन इसकी सेटिंग बदल देनी चाहिए। आप इसे अनजान लोगों के लिए हाइड कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले सेटिंग में जाएं, फिर अकाउंट और प्राइवेसी सेटिंग में जाकर माई कॉन्टैक्ट या नोबडी के ऑप्शन को चुनें। 
 
4. गुप्स सेटिंग चेंज : प्राइवेसी के लिए यह भी कमाल का फीचर है। यह फीचर पिछले ही दिनों लॉन्च हुआ है। इसके तहत आपको ये चुनने का ऑप्शन मिलता है कि आपको कौन शख्स किसी ग्रुप में जोड़ सकता है। आपको इसे ऑन करने के लिए व्हाट्सऐप सेटिंग में जाना है। इसके बाद प्राइवेसी सेटिंग में जाकर ग्रुप वाले पार्ट में सिर्फ माई कॉन्टेक्ट या कुछ चुने हुए कॉन्टेक्ट को शामिल कर सकते हैं।
 
5. प्रोफाइल फोटो : कई लोग आपकी प्रोफाइल फोटो पर नजर रखते हैं। वह उसका स्क्रीनशॉट लेकर उसका दुरुपयोग भी कर सकते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप इसे सिर्फ अपने कॉन्टैक्ट के लिए विजिबल रखें। आपको प्रोफाइल पिक्चर की सेटिंग में जाकर My Contacts का ऑप्शन चुनना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जून के बिल में नहीं जुड़कर आएगा 10% अतिरिक्त चार्ज, नियामक आयोग का बड़ा फैसला!

LIVE: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े 4 वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

IIT रुड़की से B.Tech कर बना 'बाबा'; मथुरा में ऑनलाइन गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों के शोषण के आरोप में गिरफ्तार!

गुजरात गृह विभाग एक्शन मोड में, हर्ष संघवी की देर रात हाई लेवल बैठक, 'ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0' के तहत गुजरात पुलिस को मिला 'फ्री-हैंड'

अगला लेख