Hanuman Chalisa

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

19 मिनट के वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं। वीडियो की सत्यता, उसमें कौन है और यह कैसे सामने आया- इनमें से कुछ भी पुष्टि नहीं है। जानिए पूरा सच, कानूनी खतरे और क्यों इस तरह का कंटेंट शेयर करना अपराध है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (17:31 IST)
इस हफ्ते भारतीय सोशल मीडिया पर '19-मिनट का वायरल वीडियो' शब्द तेजी से फैल गया, और लोग यह जानने को उत्सुक दिखे कि आखिर यह है क्या और हर जगह ट्रेंड क्यों कर रहा है। बताया जाता है कि यह चर्चा तब शुरू हुई जब दावा किया गया कि यह एक निजी वीडियो है जिसमें एक युवा जोड़ा दिखाई दे रहा है।
ALSO READ: Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन
मीडिया खबरों के मुताबिक ऑनलाइन पोस्ट इसे 19 मिनट 34 सेकंड की एक आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग बताते हैं, जो कथित तौर पर एक होटल रूम में फिल्माई गई है। कुछ का दावा है कि वीडियो में जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में या स्पष्ट बातचीत करते हुए दिखता है, जबकि अन्य का कहना है कि यह रिकॉर्डिंग उनकी जानकारी के बिना की गई हो सकती है।
 
एआई जनरेट भी हो सकता है वीडियो, सामने आए एडिटेड वर्जन
कई यूजर्स ने तो यह भी अटकल लगाई है कि क्लिप का कुछ हिस्सा AI-जनित हो सकता है। इन सभी दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई देने वाले लोग कौन हैं या वीडियो सामने कैसे आया। circulating स्क्रीनशॉट में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान अज्ञात है, और यह भी स्पष्ट नहीं कि फुटेज लीक हुआ, बनाया गया, या डिजिटल रूप से एडिट किया गया। 'सीजन 2' और 'सीजन 3' नाम से एडिटेड वर्ज़न सामने आने के बाद शक और बढ़ गया है कि कंटेंट का कुछ हिस्सा AI से छेड़छाड़ कर बनाया गया हो सकता है।
 
शेयर किया तो मिल सकती है सजा 
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि गलती से भी ऐसा कंटेंट शेयर करने पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अफवाहों वाले इस वीडियो को पाने के लिए कई लोग कथित तौर पर 500 रुपए से 5,000 रुपए तक ऑफर कर रहे थे जबकि भारत में ऐसे कंटेंट को साझा करना कानूनन सख्त रूप से प्रतिबंधित है।
 
क्या है जुर्माना और सजा 
आईटी एक्ट की धारा 67 : अश्लील कंटेंट शेयर करने पर 3 साल तक की जेल और 5 लाख रुपए तक का जुर्माना। 
धारा 67A : यौन स्पष्ट कंटेंट शेयर करने पर 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना। 
IPC की धाराएं 292, 293, 354C : अश्लील सामग्री बांटने या वॉयुरिज्म को भी अपराध मानती हैं।  Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

LIVE: तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, मिला 144 विधायकों का समर्थन

PM मोदी ने खुद के काफिले से हटाईं आधी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दिया सादगी का कड़ा संदेश

सरकार ने बढ़ाया 15% टैक्स, एक ही दिन में सोना 9200 से ज्यादा महंगा, 18,000 रुपए बढ़े चांदी के दाम

बारामती में विमान हादसा, बाल बाल बचा पायलट, यहीं गिरा था अजित पवार का प्लेन

योगी सरकार का बड़ा प्लान, 7500 गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

अगला लेख