Hanuman Chalisa

AI spam detection : फर्जी कॉल और मैसेज रोकने के लिए Airtel ने उठाया बड़ा कदम, पहली बार लॉन्च हुआ यह फीचर

एयरटेल को फ्री मिलेगा धोखाधड़ी से बचाने वाला फीचर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (18:17 IST)
Airtel launches Indias first AI-powered spam detection tool : स्पैम कॉल की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए भारती एयरटेल (Airtel) ने बुधवार को एक अग्रणी कदम उठाते हुए देश का पहला नेटवर्क-आधारित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित स्पैम का पता लगाने का समाधान लॉन्च किया, जो इसके ग्राहकों के लिये स्पैम कॉल और संदेशों की समस्या का काफी हद तक समाधान कर पाएगा।
 
नहीं कटेगा कोई चार्ज
देश में किसी दूरसंचार सेवा प्रदाता द्वारा अपनी तरह की यह पहली समाधान प्रक्रिया है, जो ग्राहकों को सभी संदिग्ध स्पैम कॉल और एसएमएस के बारे में वास्तविक समय में सचेत कर देगा। यह समाधान निःशुल्क है और सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए बिना किसी अनुरोध या ऐप डाउनलोड किए स्वयं सक्रिय हो जाएगा।
ALSO READ: दुनिया के 4 में से 1 स्कूल ने स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर क्यों लगाया है बैन, UN की Report में चौंकाने वाला खुलासा
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्टल ने कहा कि स्पैम ग्राहकों के लिए एक खतरा बन गया है। हमने इस समस्या को हल करने के लिए पिछले 12 महीनों में काफी काम किया हैं। आज उठाया जा रहा यह कदम एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि हम देश का पहला एआई-संचालित स्पैम मुक्त नेटवर्क लॉन्च कर रहे हैं, जो हमारे ग्राहकों को घुसपैठ और अवांछित संचार के निरंतर हमले से बचाएगा।
 
कैसे करेगा काम 
उन्होंने कहा कि दोहरी परत वाली सुरक्षा के रूप में डिज़ाइन किये गये इस समाधान में दो स्तरीय फ़िल्टर हैं - पहला नेटवर्क स्तर पर और दूसरा आईटी सिस्टम स्तर पर। हर कॉल और एसएमएस इस दोहरी परत वाली एआई शील्ड से होकर गुज़रता है। दो मिलीसेकेंड में हमारा समाधान हर दिन 150 करोड़ मैसेज और 250 करोड कॉल प्रोसेस करता है। यह एआई की शक्ति का उपयोग करके वास्तविक समय के आधार पर 10 खरब रिकॉर्ड को प्रोसेस करने के बराबर है। हमारा समाधान हर दिन आने वाले 10 करोड़ संभावित स्पैम कॉल और 30 लाख स्पैम एसएमएस की सफलतापूर्वक पहचान करने में सक्षम है। हमारे लिए, अपने ग्राहकों को सुरक्षित रखना एक सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 
संदिग्ध स्पैम के प्रति करेगा सचेत
एयरटेल के डेटा वैज्ञानिकों द्वारा इन-हाउस विकसित, एआई-संचालित समाधान कॉल और एसएमएस को ‘संदिग्ध स्पैम’ के रूप में पहचानने और वर्गीकृत करने के लिये एक मालिकाना एल्गोरिदम का उपयोग करता है। अत्याधुनिक एआई एल्गोरिदम द्वारा संचालित नेटवर्क वास्तविक समय के आधार पर कॉल करने वाले या भेजने वाले के उपयोग पैटर्न, कॉल/ एसएमएस आवृत्ति, कॉल अवधि जैसे कई अन्य मापदंडों का विश्लेषण करता है। ज्ञात स्पैम पैटर्न के विरुद्ध इस जानकारी को क्रॉस-रेफ़रेंस करके, सिस्टम संदिग्ध स्पैम कॉल और एसएमएस को सटीक रूप से चिह्नित करता है।
 
लिंक्स को लेकर भी करेगा सचेत
इसके अतिरिक्त, यह समाधान ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से प्राप्त दुर्भावनापूर्ण लिंक के बारे में भी सचेत करता है। इसके लिये, एयरटेल ने ब्लैकलिस्ट किये गये यूआरएल का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाया है और हर एसएमएस को वास्तविक समय में अत्याधुनिक एआई एल्गोरिदम द्वारा स्कैन किया जाता है ताकि उपयोगकर्ताओं को संदिग्ध लिंक पर गलती से क्लिक करने से सावधान किया जा सके। यह समाधान बार-बार आईएमईआई परिवर्तन जैसी विसंगतियों का भी पता लगा सकता है - जो धोखाधड़ी के व्यवहार का एक विशिष्ट संकेतक है। इन सुरक्षात्मक उपायों को लागू करके, कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि उसके ग्राहकों को स्पैम और धोखाधड़ी के खतरों के उभरते परिदृश्य के खिलाफ अधिकतम स्तर की सुरक्षा मिल सके।
ALSO READ: मोबाइल चलाना होगा महंगा, एयरटेल ने भी मोबाइल सेवा की दरें बढ़ाईं
एयरटेल एक वैश्विक संचार समाधान प्रदाता है, जिसके दक्षिण एशिया और अफ्रीका के 17 देशों में 55 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन मोबाइल ऑपरेटरों में शुमार है और इसका नेटवर्क दो अरब से अधिक लोगों को कवर करता है। एयरटेल भारत का सबसे बड़ा एकीकृत संचार समाधान प्रदाता और अफ्रीका में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है। एयरटेल के खुदरा पोर्टफोलियो में हाई-स्पीड 4जी/5जी मोबाइल ब्रॉडबैंड, एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर शामिल है। एयरटेल कई प्रकार के समाधान प्रदान करता है जिसमें सुरक्षित कनेक्टिविटी, क्लाउड और डेटा सेंटर सेवायें, साइबर सुरक्षा, इंटरनेट आफ थिंग्स (आईओटी) शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख