Hanuman Chalisa

5जी नेटवर्क से लैस होगा iPhone 12, सस्ते के साथ ही होंगे दमदार फीचर्स

Webdunia
सोमवार, 4 मई 2020 (11:51 IST)
Apple के iPhone 12 का इंतजार पुरी दुनिया के मोबाइलप्रेमी कर रहे हैं। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इसके लांच में देरी हो सकती है, लेकिन इसके फीचर्स और कीमत लीक होने की खबरें हैं। Jon Prosser की तरफ से लीक खबर के मुताबिक आईफोन 12 तो 5जी नेटवर्क से लैस होगा।
 
इस धमाकेदार फोन की कीमत आईफोन 11 से कम होगी। कंपनी सितंबर 2020 तक इसे बाजार में लांच कर सकती है। कोरोना महामारी के चलते स्मार्टफोन्स की कीमतों में गिरावट आई है।
 
प्रोसेर का कहना है कि एप्पल आईफोन 12 सीरीज में 4 हैंडसेट लांच करेगी। ये सभी हैंडसेट 5G सपोर्ट वाले होंगे। इनमें OLED display मौजूद होंगे। जॉन प्रोसेर ने ट्विटर पर आईफोन 12 की कीमतों का खुलासा किया है। इसके मुताबिक आईफोन 12 की कीमत आईफोन 11 के मुकाबले कम हो सकती है।

इसमें  प्रोसेर के मुताबिक 5.4 इंच वाले आईफोन 12 के हैंडसेट की शुरुआती कीमत करीब 49,000 (649 डॉलर) रुपए रह सकती है, जबकि 6.1 इंच स्क्रीन साइज वाले iPhone 12 Plus की शुरुआती कीमत 56,500 रुपए (749 डॉलर) रह सकती है। अगर एप्पल अपने iPhone 12 को कम कीमत पर लांच करता है तो सैमसंग के लिए एक चुनौती होगी और इससे बाजार में प्राइस वॉर छिड़ेगा जिसका फायदा ग्राहकों को मिल सकता है।
 
Jon Prosser के मुताबिक 6.1 inch iPhone 12 Pro की कीमत 75,400 रुपए (999 डॉलर) रह सकती है जबकि 6.7 inch iPhone 12 Pro Max की कीमत 83,000 रुपए (1099 डॉलर) रह सकती है। हालांकि यह सिर्फ अनुमान है। सितंबर में Apple कीमतों में बदलाव कर इन्हें लांच कर सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख