Hanuman Chalisa

सावधान! Apple ने आईफोन, आईपैड, मैक में सुरक्षा खामी को लेकर किया आगाह

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (09:26 IST)
सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी 'एप्पल' ने आईफोन, आईपैड और मैक में गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा किया है जिसकी वजह से संभावित रूप से हमलावर इन उपकरणों पर पूर्ण नियंत्रण पा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि वह इस संबंध में उस रिपोर्ट से अवगत हैं कि इसका (खामी का) काफी फायदा उठाया जा सकता है। एप्पल ने बुधवार को इस संबंध में 2 सुरक्षा रिपोर्ट जारी की।
 
सुरक्षा विशेषज्ञों ने उपयोगकर्ताओं को प्रभावित उपकरणों को अपडेट करने की सलाह दी है जिसमें आईफोन 6एस और बाद के मॉडल, आईपैड के 5वीं पीढ़ी और बाद के कई मॉडल, सभी आईपैड-प्रो मॉडल, आईपैड एयर-2 और मैकओएस मोंटेरी से युक्त मैक कम्प्यूटर शामिल हैं। यह कुछ आईपॉड मॉडल को भी प्रभावित कर सकता है।
 
'सोशलप्रूफ सिक्योरिटी' की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रेचल टोबैक ने बताया कि एप्पल के इस स्पष्टीकरण का मतलब है कि एक हैकर की 'डिवाइस तक पूर्ण पहुंच' हो सकती है और वे 'वास्तविक उपयोगकर्ता' बनकर किसी भी कोड को हासिल कर सकते हैं। टोबैक ने कहा कि सार्वजनिक रूप से सक्रिय रहने वाले लोगों को अपने सॉफ्टवेयर अपडेट करते समय विशेष रूप से चौकस रहना चाहिए, जैसे कार्यकर्ता या पत्रकार क्योंकि इन्हें निशाना बनाया जा सकता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

'नमो' और 'मोहन' की संकल्प शक्ति का कमाल, गौ-वंश संरक्षण से लेकर दुग्ध क्रान्ति में एमपी का धमाल

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

अगला लेख