Hanuman Chalisa

नए तरह का E-mail फ्रॉड, हैक की धमकी देकर मांगी जाती है फिरौती

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (17:22 IST)
बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ-साथ साइबर क्राइम भी लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के लॉकडाउन के कारण कई कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, इसलिए इन धोखाधड़ियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। हाल ही में एक नए तरह का ई-मेल फ्रॉड का खुलासा हुआ है। इसमें ठगी करने वाले लोगों को एक साथ कई ई-मेल भेज रहे हैं। 
 
ऐसे की जाती है ठगी : इन मेल्स में बताया जाता है कि उनके कंप्‍यूटर हैक कर लिए गए हैं। उनका पासवर्ड भी पता चल गया है। दावा किया जाता है कि लोगों के वेबकैम का प्रयोग कर आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया गया है। धमकाकर फिरौती की मांग की जाती है। ये साइबर क्रिमिनल्स बिटकॉइन और दूसरे न पकड़ में आने वाले पेमेंट मोड से पैसों की डिमांड करते हैं।
 
पता नहीं कर सकते पासवर्ड : इंडियन कंप्‍यूटर इमरजेंसी रेस्‍पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) इस तरह के E-mails से सावधान रहने को कहा है और इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है। सीईआरटी-इन की एडवाइजरी के मुताबिक कंप्‍यूटर हैक करने के साक्ष्‍य के तौर पर जो पासवर्ड दिखाए जाते हैं, वे हो सकता है कि पहले आपने प्रयोग किए हों, लेकिन आपका अकाउंट हैक करके ठग इनका पता नहीं लगा सकते हैं। बजाय इसके यह ऐसे डेटा लीक के कारण हो सकता है जो ऑनलाइन शेयर किया गया हो।
 
कैसे बचें : सीईआरटी-इन ने कहा है कि ऐसे ई-मेल से लोगों का घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीईआरटी-इन ने कहा कि ये ई-मेल फर्जी हैं। ऐसे मेल प्राप्‍त करने वालों को ठगों को कोई पेमेंट नहीं करना चाहिए। अगर लिस्‍ट में बताए गए पासवर्ड वहीं हैं जो लोग इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो वे उसे किसी भी साइट पर चेंज कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026: जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, कल होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Top News 2 July: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, WhatsApp के Username फीचर पर रोक

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

अगला लेख