Flipkart ने की PocketFM के साथ साझेदारी, Audiobooks लाने की तैयारी

Webdunia
मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (15:48 IST)
E-commerce कंपनी Flipkart ने ऑनलाइन ऑडियो प्लेटफॉर्म PocketFM के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियां मिलकर Audiobook लॉन्च करने का काम करेंगी। Amazon कई साल पहले ही ऑडियोबुक श्रेणी में कदम रख चुका है। अब फ्लिपकार्ट ने भी इसके बढ़ते क्रेज को देखते हुए यह कदम उठाया है। 
 
बीते मंगलवार कंपनी की ओर से जारी की गई एक प्रेस रिलीज के अनुसार फ्लिपकार्ट अपने 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों को पॉकेट एफएम के जरिये विशिष्ट एवं अधिकृत ऑडियोबुक मुहैया कराएगी।
 
एक सर्वे के अनुसार भारत में करीब 2.5 करोड़ लोग ऑडीओबुक्स सुनते हैं। करंट अफेयर्स, माइथोलॉजी, साइंस, हिस्ट्री आदि विषयों की किताबें ज्यादा पसंद की जाती हैं। कई सारे ऑडियोबुक प्लेटफॉर्म दुनिया की अलग-अलग भाषाओं की किताबों को हिंदी में ट्रांसलेट करके भी प्रस्तुत करते हैं। 
 
ऑडीओबुक्स सुनने के कई फायदे हैं। इन्हें काम करते हुए या बस-ट्रैन में बैठे-बैठे भी ईयरफोन्स लगाकर सुना जा सकता है। बड़ी-बड़ी किताबों को 15-20 मिनट के 10 एपिसोड्स के रूप में भी पेश किया जाता है। जिससे बोरियत भी नहीं होती। 
 
फ्लिपकार्ट के उच्चाधिकारी कंचन मिश्रा ने कहा कि महामारी के दौरान ऑडियोबुक को प्रमुखता मिली है। इस साझेदारी से लेखकों को ऑडियोबुक की सहायता से अपने मंच पर अपने काम का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी। बता दें कि PocketFM जैसे प्लेटफॉर्म्स की मदद से आजकल कई लेखक स्वयं अपनी लिखी पुस्तकों को ऑडियोबुक के रूप में प्रस्तुत करते हैं। यूजर्स के अनुसार, जब कोई लेखक अपनी लिखी पुस्तक को पढ़कर सुनाता है, तो वो ठीक उसी रूप में दर्शकों तक पहुंचती है, जिस रूप में लेखक पहुंचाना चाहता है। 
 
PocketFM ने मार्च 2022 में आधिकारिक तौर पर अपना प्लेटफॉर्म शुरू किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार हर महीने PocketFM 1.20 लाख से ज्यादा ऑडियोबुक बेचती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

Jammu and Kashmir : पुंछ में LoC पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम, 2 आतंकी मारे गए

राहुल ने कहा, पीएम मोदी और केजरीवाल झूठे, Kejriwal ज्यादा चालाक

Sweden : कुरान जलाने वाले इराकी शख्स की मौत, स्टॉकहोम में गोली मारकर की गई हत्या

Chandigarh Mayor Chunav: चंडीगढ़ में मेयर पद पर BJP की बड़ी जीत, नहीं हरा पाई AAP-कांग्रेस

अगला लेख