Hanuman Chalisa

अब Gmail ने भी दिया शानदार अपडेट, जानिए कैसा दिखेगा नया Interface और Bubble फीचर

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (17:08 IST)
कैलिफोर्निया। यूजर्स कई सालों से एक ही Gmail इंटरफेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के लिए बेहद जरूरी ऐप्स में से एक Gmail अपने ऐप बग (Bug) तो रिमूव करता है, लेकिन इंटरफेस में ज्यादा बदलाव नहीं करता। लेकिन, हाल ही में Gmail के इंटरफेस से बोर हो चुके यूजर्स के लिए अच्छी खबर आई है। क्योकि, Google Mail अपने नए अपडेट के साथ कई नए बदलाव करने जा रहा है।  
 
Gmail अपने इंटरफेस में नया डिजाइन और मटेरियल 'यू' लेआउट लॉन्च कर रहा है, जिसकी सूचना कंपनी ने इस साल की शुरुआत में दी थी। इसका सबसे हाईलाइटेड फीचर एक साइडबार है, जिससे यूजर्स मेल, चैट, स्पेस और मीट चारों इम्पोर्टेन्ट ऑप्शंस को आसानी से स्विच कर पाएंगे।  
 
इसी के साथ अब Gmail यूजर्स को चैट और स्पेस मैसेज के लिए बबल नोटिफिकेशन भेजे जाएंगे। जब इस फीचर का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था, तब इसकी खूब सराहना की गई थी। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक Gmail अपने कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म में भी बदलाव करेगा। 
नए अपडेट के साथ अब यूजर्स चैट टैब से सीधे ग्रुप चैट मैसेज तक भी पहुंच सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स छोटी सी पॉपअप विंडो में चैट भी खोल सकेंगे। मेल या स्पेस पर जाने के बाद भी ये पॉपअप स्क्रीन दिखती रहेगी। 
 
Gmail यूजर्स चैट को लेफ्ट हैंड पैनल पर सेट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को Settings-> Quick Settings-> Go back to the original Gmail view-> New Window-> Reload पर जाना होगा। यूजर्स के पास चाट इनेबल्ड ना होने के बाद भी उन्हें ये अपडेट मिल सकता है। इसके लिए Gmail only व्यू Default होना चाहिए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख