Hanuman Chalisa

हिन्दी में भी आपको समझने लगेगा ‘गूगल असिस्टेंट’

Webdunia
शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (16:58 IST)
सान फ्रांसिस्को। इंटरनेट कंपनी गूगल के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि गूगल असिस्टेंट एप इस साल के अंत तक हिन्दी समेत 30 से अधिक नई भाषाओं में उपलब्ध हो जाएगा। यह गूगल का एक आधिकारिक एप है जो स्मार्टफोन के होमपेज पर बटन दबाने या ओके गूगल बोलने पर स्मार्टफोन को वर्चुअल असिस्टेंट में बदल देता है।

अभी यह एप आठ भाषाओं अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इतालियन, जापानी, कोरियन, स्पेनिश और पुर्तगीज में उपलब्ध है। गूगल के उपाध्यक्ष (उत्पाद) निक फॉक्स ने कल कहा कि एंड्रॉयड की तरह हमने जहां मोबाइल करियरों और डिवाइस निर्माताओं से हर जगह उपभोक्ताओं को शानदार उत्पाद मुहैया कराने का करार किया है, हम वहां मोबाइल असिस्टेंट के लिए पारिस्थितिकी तैयार करने पर काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक यह 30 से अधिक नई भाषाओं में उपलब्ध होगा जिससे इसकी पहुंच 95 प्रतिशत एंड्रॉयड उपभोक्ताओं तक हो जाएगी। फॉक्स ने ब्लॉग पर लिखा कि अगले कुछ महीने में हम असिस्टेंट को एंड्रॉयड और आईफोन के लिए डैनिश, डच, हिन्दी, इंडोनेशियन, नॉर्वेजियन, स्वीडिश और थाई भाषाओं में लाने वाले हैं। हम साल के दौरान और भी भाषाएं जोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हम बाद में इसी साल असिस्टेंट को बहुभाषीय बनाने वाले हैं। इससे वैसे परिवार जो एक से अधिक भाषाएं बोलते हैं, असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकेंगे।  फॉक्स ने कहा कि इस नए फीचर के बाद असिस्टेंट लोगों को कई भाषाओं में समझने योग्य हो जाएगा। यदि आप काम की जगह पर जर्मन बोलना पसंद करते हैं पर घर में फ्रेंच बोलते हैं, असिस्टेंट हर जगह आपके साथ रहेगा। बहुभाषीय असिस्टेंट सबसे पहले अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन में उपलब्ध होगा तथा आनेवाले समय में इसमें अन्य भाषाएं जोड़ी जाएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

187 जोड़ों का सामूहिक विवाह: Yogi Adityanath सरकार की ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ से श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत

योगी सरकार की पहल, स्कूलों से शुरू होगा 'जल संरक्षण अभियान'

AI जागरूकता में गोरखपुर ने रचा इतिहास: Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

यूपी में टाटा समूह की उपस्थिति होगी दोगुनी, राज्य बनेगा बड़ा निर्यात हब : चंद्रशेखरन

अगला लेख