Hanuman Chalisa

Android यूजर्स सावधान! सिर्फ एक गलती आपको कर सकती है कंगाल, जानिए कैसे बचें

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2022 (18:03 IST)
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चेतावनी भरी खबर है। खासकर एंड्राइड यूजर्स के लिए साइबर एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि एक काफी खतरनाक मैलेवयर आया है। यह मैलेवेयर आपके बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। ये आपके बैंक की डिटेल्स को चोरी कर आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। 
 
ये मैलवेयर नया नहीं है। ये वर्ष 2021 में मिले बैंकिंग Trojan का अपग्रेडेड वर्जन है। यह फिर से एक्टिव हो गया है। Cyble Research Labs ने रिपोर्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ERMAC का अपग्रेडड वर्जन ERMAC 2.0 ने 467 एप्लीकेशन को टारगेट किया है। इन एप्लीकेशन को क्रेडेंशियल थेफ्ट के लिए टारगेट किया गया। 
 
ERMAC 2.0 मैलवेयर Android फोन्स के लिए काफी ज्यादा खतरनाक है।  जैसे ही कोई यूजर जाने-अनजाने में इसको किसी फ्रॉड वाले ऐप के जरिए इंस्टॉल करता है। उससे 13 तरह की परमिन्स मांगी जाती है। 
 
अगर ये परमिशन यूजर्स देते हैं तो यूजर के डिवाइस का पूरा कंट्रोल फ्रॉडस्टर के पास पहुंच सकता है।  अधिकतर यूजर्स ऐप डाउनलोड होने के बाद इन परमिशन को ग्रांट कर देते हैं। इसमें SMS एक्सेस, कॉन्टैक्ट एक्सेस, सिस्टम अलर्ट विंडो क्रिएशन, ऑडियो रिकॉर्डिंग फुल स्टोरेज रीड के अलावा डिवाइस पर राइटिंग का भी एक्सेस शामिल होते हैं। 
 
बचाव के लिए रखें ये सावधानी : ऐप को हमेशा ऑफिशियल स्टोर से ही डाउनलोड करें। थर्ड पार्टी वेबसाइट से डाउनलोड करने से बचें। प्ले स्टोर से भी किसी अनजान ऐप को डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें। ऐप के रिव्यू को जरूर पढ़ लें। मैसेज या ईमेल में मिले अनजान लिंक से रहें सावधान रहें। उन पर क्लिक न करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख