shiv chalisa

Airtel ने पेश किया धमाकेदार प्लान, 2GB डेटा के साथ मिलेगा 4 लाख का बीमा

Webdunia
सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (16:46 IST)
नई दिल्ली। एयरटेल (Airtel) ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के समझौता कर एक नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 599 रुपए का है।
 
इस प्लान की खूबी यह है कि इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल-STD कॉलिंग और डेली SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी। एयरटेल के इस प्लान में 84 दिन की वैधता होगी।
ALSO READ: रिलायंस जियो ने जुलाई में जोड़े 85 लाख से ज्यादा ग्राहक, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया को झटका
एयरटेल पहले से 499 रुपए वाला प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें हर दिन 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिन है। 599 रुपए वाले प्लान में एक्स्ट्रा लाइफ इंश्योरेंस बेनेफिट शामिल है। कंपनी के मुताबिक 599 रुपए वाले रिचार्ज की वैलिडिटी 84 दिन होगी और प्रत्येक रिचार्ज के साथ इंश्योरेंस कवर ऑटोमैटिक तरीके से कंटीन्यू रहेगा।
ALSO READ: एयरटेल को पछाड़ रिलायंस जियो मोबाइल सेवा कंपनियों में पहुंची दूसरे नंबर पर
599 रुपए का पहला रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को इंश्योरेंस के लिए खुद को इनरॉल कराना होगा। कस्टमर्स SMS, एयरटेल थैंक्स ऐप या एयरटेल के अधिकृत रिटेल स्टोर के जरिए इंश्योरेंस के लिए इनरॉल करा सकते हैं।
 
कंपनी के अनुसार 18-54 आयु वर्ग वाले सभी ग्राहकों को इंश्योरेंस कवर मिलेगा। एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को इंश्योरेंस कवर के लिए अतिरिक्त पेपरवर्क या मेडिकल परीक्षण नहीं कराना पड़ेगा। रिचार्ज के बाद यूजर्स जैसे ही इंश्योरेंस के लिए रजिस्टर्ड होंगे, उन्हें इंश्योरेंस का सर्टिफिकेट तुरंत डिजिटली मिल जाएगा।
 
कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के आग्रह पर इंश्योरेंस की फिजिकल कॉपी उनके पते पर भेजी जाएगी। यह प्लान फिलहाल तमिलनाडु और पुडुचेरी के ग्राहकों के लिए है। कुछ महीनों में कंपनी इसे देश के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

अगला लेख