Hanuman Chalisa

नए अवतार में आ रहा है Oppo का धमाकेदार स्मार्ट फोन

Webdunia
मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (15:58 IST)
Oppo अपने ओप्पो ए9 फोन का नया अवतार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने ए9 2020 के टीजर को रिलीज कर दिया है। टीजर इमेज में फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिखाई दे रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार Oppo A9 2020 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। साथ ही इसमें Snapdragon 665 SoC का प्रयोग होगा। लांच होने से पहले फोन के कई फीचर्स लीक हो गए हैं। Oppo के आगामी फोन की लॉन्च तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
ALSO READ: बैंक खाता खोलने के लिए E-KYC से प्रक्रिया होगी सरल, ऐसे डाउनलोड करें E-Aadhaar
फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। Oppo ए9 2020 के पुराने वेरिएंट में मीडियाटेक हीलियो पी70 चिपसेट का प्रयोग हुआ था।
 
Oppo A9 2020 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं।
 
लीक हुए फीचर के मुताबिक फोन में दमदार 5,000 एमएएच की बैटरी रहेगी। हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिल पाई कि फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा या नहीं। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलेगा। फोन दो रंगों मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल में उतारा जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर से शेयर बाजार में बहार: सेंसेक्स 2700 अंक उछला, निफ्टी 23,900 पार

Indore में NSUI का बड़ा प्रदर्शन, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रों का फूटा गुस्सा

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

अगला लेख