Hanuman Chalisa

PM मोदी का X पर दबदबा, 'मोस्ट लाइक्ड' रैंकिंग में टॉप पर रहे प्रधानमंत्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (16:54 IST)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है। इसके तहत हर देश के लिए महीने के सबसे ज्यादा लाइक किए गए पोस्ट की सूची दिखाई जाती है। इस नई रैंकिंग में भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल प्रभाव एक बार फिर नजय आया है। X के पिछले 30 दिनों के आंकड़ों के मुताबिक भारत में टॉप-10 सबसे ज्यादा लाइक किए गए पोस्ट में से 8 ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के हैं। बड़ी बात यह है कि इस सूची में किसी अन्य भारतीय राजनीतिक नेता का नाम शामिल नहीं है।
ALSO READ: Anurag Dwivedi : उन्नाव का यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ED की रडार पर, साइकिल से फेरारी तक का सफर
कौनसा रहा सबसे लोकप्रिय ट्‍वीट 
पिछले एक महीने में भारत का सबसे लोकप्रिय ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी का रहा, जिसमें वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भगवद गीता का रूसी अनुवाद भेंट करते नजर आ रहे हैं।
इस ट्वीट को अब तक 23 लाख से ज्यादा लाइक्स, 67 लाख से अधिक रीच, और करीब 29 हजार रीशेयर मिल चुके हैं।
 
X का नया मासिक इनसाइट फीचर
X का यह नया फीचर यूजर्स को स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय कंटेंट की जानकारी देता है। आमतौर पर प्लेटफॉर्म साल के अंत में 'ईयर इन रिव्यू' सूची जारी करता है, जिसमें पिछले साल विराट कोहली, प्रधानमंत्री मोदी और टी20 वर्ल्ड कप जीत जैसे विषय शामिल रहे थे। वहीं, 2025 की ‘मोस्ट लाइक्ड ट्वीट्स’ की आधिकारिक सालाना सूची अगले महीने जारी होने की संभावना है। 
 
X हैंडल मार्केटप्लेस की शुरुआत
एंगेजमेंट फीचर्स के साथ-साथ X ने एक नया X Handle Marketplace भी लॉन्च किया है। इसके जरिए लंबे समय से निष्क्रिय पड़े यूजरनेम (हैंडल) को दोबारा उपलब्ध कराया जा रहा है।फिलहाल यह सुविधा केवल Premium+ और Premium Business (Full Access) सब्सक्राइबर्स के लिए है। पात्र यूजर्स अब अपने ब्रांड या पर्सनल पहचान को मजबूत करने के लिए निष्क्रिय हैंडल्स को सर्च कर रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
 
X के नियमों के अनुसार यदि कोई अकाउंट 30 दिन तक लॉगिन नहीं करता, तो उसे निष्क्रिय माना जाता है और 6 महीने बाद हटाया भी जा सकता है। हालांकि स्पैम और पहचान के दुरुपयोग से बचने के लिए प्लेटफॉर्म आमतौर पर ऐसे मूल्यवान हैंडल्स को सार्वजनिक रूप से जारी करने के बजाय रिजर्व रखता है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख