Hanuman Chalisa

जियो का शियोमी के साथ 'आपकी नई दुनिया' ऑफर, फोन खरीदने पर 2200 का कैशबैक और 100 जीबी इंटरनेट डाटा मुफ्त

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (17:37 IST)
नई दिल्ली। विश्व के अग्रणी मोबाइल डाटा नेटवर्क मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो भारतीयों के लिए विशेष 'रेडमी गो ऑफर' लाई है।
 
रिलायंस जियो और चीन की शियोमी ने भारत में सबसे सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए विशेष समझौता किया है। इस समझौते के तहत रेडमी गो की पहली बिक्री शुक्रवार को शुरू हुई। जियो और शियोमी ने 'आपकी नई दुनिया' के तहत आकर्षक रेडमी गो जियो डिजिटल लाइफ ऑफर पेश किया है।
 
जियो की ओर से इस फोन को खरीदने पर 2,200 रुपए का कैश बैक और 100 जीबी इंटरनेट डाटा मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए 198 और 299 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। जियो 2,200 रुपए का कैशबैक 50 रुपए मूल्य के 44 डिस्काउंट कूपन के जरिए होगा। यह कूपन माईजियो एप के पात्र सबस्क्राइबर को मिलेंगे।
 
डिस्काउंट कूपन को केवल 198 और 299 रुपए के कूपन पर कराया जा सकेगा। कूपन का भुगतान होने से 198 रुपए का रिचार्ज केवल 148 रुपए में और 299 का 249 रुपए में होगा। जियो के आने के बाद देश में मोबाइल डाटा नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव आया है। जियो विश्व की अग्रणी मोबाइल डाटा नेटवर्क प्रदाता कंपनी है और देश में लगातार इस दिशा में अपनी पैठ को मजबूत कर रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख