Hanuman Chalisa

बाजार में धूम मचा देंगे Xiaomi के ये नए फोन, जानिए क्या है इन मोबाइल्स की कीमत

Webdunia
नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने देश के स्मार्टफोन बाजार में अपनी हिस्सेदारी को और बढ़ाने के लक्ष्य के साथ गुरुवार को रेडमी नोट श्रृंखला के अपने नए उत्पाद नोट 7 प्रो को भारत के साथ ही वैश्विक बाजार में उतारा है।
 
शाओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने बताया कि इन दोनों स्मार्टफोन का विनिर्माण 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारत में किया गया है। उन्होंने कहा कि नए उत्पादों के जरिए कंपनी का लक्ष्य भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने वर्चस्व को और बढ़ाना है।
 
जैन ने नोट 7 प्रो की खासियत के बारे में बताया कि 6.3 इंच के डिस्पले वाला यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस युक्त पांच मेगापिक्सल के डुअल कैमरे से लैस है। यह स्मार्टफोन स्पेस ब्लैक, नेबुला रेड और नेप्च्यून ब्ल्यू रंगों में उपलब्ध है। 
 
कंपनी ने चार जीबी रैम-64 जीबी मेमोरी वाले वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपए और छह जीबी रैम-128 जीबी मेमोरी वाले संस्करण की कीमत 16,999 रुपए तय की है।
 
इसके साथ ही कंपनी ने रेडमी नोट 7 को भी भारतीय बाजार में उतारा। कंपनी ने तीन जीबी रैम-32 जीबी मेमोरी वाले रेडमी नोट 7 की कीमत 9,999 और चार जीबी-64 जीबी वाले संस्करण की कीमत 11,999 रुपए तय की है।
 
रेडमी नोट 7 की बिक्री छह मार्च से और रेडमी नोट 7 प्रो की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी। कंपनी ने नया ब्ल्यूटूथ इयरफोन भी भारतीय बाजार में पेश किया।
 
उल्लेखनीय है कि शोध कंपनी आईडीसी के आंकड़ों के मुताबिक शाओमी वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही और 2018 में शीर्ष पर बनी रही। दोनों अवधि में उसकी बाजार हिस्सेदारी 28.9 प्रतिशत रही। इसके बाद दिसंबर तिमाही में सैमसंग की हिस्सेदारी 18.7 प्रतिशत और साल के दौरान 22.4 प्रतिशत रही। वह दूसरे स्थान पर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

राजकोट को बड़ी सौगात: 74 करोड़ की लागत से नया सांधियापुल बनकर तैयार, हर दिन 1 लाख वाहन चालकों का समय और ईंधन बचेगा

दिल्ली की तर्ज पर MP में भी लागू हो सकता है वर्क फ्रॉम होम,कर्मचारी संगठनों ने की सरकार से मांग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओस्लो पहुंचे, राजा हेराल्ड से भी मिलेंगे

दुल्हन की मौत के बाद पूरे इंदौर में हल्दी की सैंपलिंग, मैंगो शेक, बर्फ के गोले में भी गोलमाल, जांच के लिए सैंपल भेजे

उत्तराखंड में पिछले 4 वर्षों में युवाओं को 32 हजार नियुक्तियां

अगला लेख