J&K: पुंछ-राजौरी हाईवे पर सैन्य चौकी के बाहर 2 युवकों की गोली मारकर हत्या

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (09:20 IST)
जम्मू। पुंछ-राजौरी हाईवे पर सेना के कैंप के बाहर शुक्रवार सुबह 2 स्थानीय युवकों के शव मिले हैं। दोनों के शवों पर गोलियों के निशान हैं। खबरों के मुताबिक इनकी हत्या अज्ञात आतंकियों ने की है जबकि एक खबर यह भी कहती है कि जिस सेना कैंप के बाहर शव मिले हैं, वहां के जवानों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए जाने पर गोली मार दी थी।
 
शव मिलने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जो समाचार भिजवाए जाने तक जारी थे। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे पुंछ-राजौरी राजमार्ग पर सेना के शिविर के अल्फा गेट के बाहर गोलियों के निशान वाले 2 स्थानीय लोग मृत पाए गए। स्थानीय लोगों ने मारे गए लोगों की पहचान राजौरी जिले के मूल निवासी कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के रूप में की है।
 
एक ट्रक चालक चालक ने पत्रकारों को बताया कि मैं अपने वाहन में यात्रा कर रहा था और सेना शिविर के अल्फा गेट पर गोलियों की कई आवाजें सुनीं। मैंने अपना वाहन पीछे छोड़ दिया और बचने के लिए भागा। बाद में मुझे पता चला कि 2 स्थानीय लोग मारे गए हैं।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे तथ्यों का पता लगा रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारी यह पता लगाने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं कि वास्तव में क्या हुआ था और 2 स्थानीय लोगों की मौत कैसे हुई?
 
इस बीच घटना की जांच की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने इलाके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है और राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कि सेना के अल्फा गेट के बाहर खाली कारतूस पाए गए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख