Hanuman Chalisa

2 मुठभेड़ों में 4 आतंकी ढेर, 163 दिन में सुरक्षाबलों ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया

सुरेश एस डुग्गर
रविवार, 12 जून 2022 (09:13 IST)
जम्मू। कश्मीर में इस साल मरने वाले आतंकियों का शतक पूरा हो गया है। पिछले 24 घंटों में 2 मुठभेड़ों में 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही इस साल 163 दिनों में सुरक्षाबलों ने 103 आतंकियों को मार गिराया है।
 
कुलगाम में शुक्रवार को रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मारा गया जबकि पुलवामा में आज तड़के तक कुल तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं। कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।
 
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बयान जारी करते हुए बताया कि शनिवार को पुलवामा के द्रबगाम इलाके में एक आतंकी को मार गिराया गया था। रात भर से जारी मुठभेड़ के बाद अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
 
इसी बीच कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलवामा मुठभेड़ के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। इनकी पहचान जुनेद शीरगोजरी, फैजल नजीर बट और इरफान अहमद मलिक निवासी पुलवामा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो एके 47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है।
 
कुलगाम के खांदीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार की रात तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रशिक अहमद गनेई निवासी कुलगाम को मार गिराने में सफलता मिली। उसके पास से थ्री नॉट थ्री राइफल, पिस्टल, हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि हिजबुल दहशतगर्द को मार गिराने के साथ कार्रवाई समाप्त कर दी गई।
 
वहीं, पुलवामा जिले के द्रबगाम में शनिवार की शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क जवानों ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख