कश्मीर के पर्यटन पर असर डालने लगा है नूपुर शर्मा विवाद

सुरेश एस डुग्गर
रविवार, 12 जून 2022 (14:40 IST)
जम्मू। 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर राज्य के दो टुकड़े करने और उसकी पहचान खत्म किए जाने की कवायद के बाद कश्मीर में दबी पड़ी अलगाववाद की आग को नूपुर शर्मा विवाद ने हवा दे दी है। अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आने वाले दिनों में इसे आधार बना कश्मीर में अलगाववाद तथा सांपद्रायिकता की आग को भड़काया जा सकता है।
 
यूं तो नूपुर शर्मा के विवाद की आग में जम्मू कश्मीर के कई जिले जल ही रहे हैं। तीन जिलों में आज चौथे दिन भी कर्फ्यू लागू था। जबकि पुंछ तथा राजौरी के अतिरिक्त रामबन में भी तनावपूर्ण माहौल को विरोध प्रदर्शन भड़काने की कोशिश में थे। कश्मीर वादी भी इससे अछूती नहीं है। न ही जम्मू।
 
अगर कश्मीर में आक्रोश की भावना का सीधा असी पर्यटन पर पड़ने लगा था तो जम्मू में हिन्दू संगठनों द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शनों के बाद वैष्णो देवी की यात्रा भी प्रभावित होने लगी है।
 
आम कश्मीरी के साथ ही जम्मूवासी आने वाले दिनों में आरंभ होने जा रही अमरनाथ यात्रा को लेकर ज्यादा चिंतित हो उठा है। दरअसल उन्हें आशंका है कि नूपुर शर्मा विवाद की आग में कहीं अमरनाथ यात्रा भी लपेटे में न आ जाए। दो सालों से यह यात्रा कोरोना के कारण रद्द की गई थी और इस पर निर्भर हजारों लोग अब इसके सुखद तरीके से संपन्न होने की दुआ कर रहे थे।
 
यह बात अलग है कि उनकी दुआ पर पत्थरबाजों के पत्थर काले साए की तरह मंडराने लगे थे। कश्मीर में इस विवाद के बाद कई स्थानों पर पत्थरबाजी हो चुकी है और कई महीनों से अपनी मांदों में छुपे हुए पत्थरबाज एक बार फिर परिदृश्य पर छाने की कोशिशों में जुटे गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी, दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

अगला लेख