Hanuman Chalisa

J&K: सुरक्षाबलों ने कुलगाम में पकड़े 6 आतंकी, बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (18:22 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके 6 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके ठिकानों से हथियारों व गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आतंकियों के सहयोगी विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से सीमा पार बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने मिरहामा और दमहाल हांजीपुरा इलाकों में हिंसक गतिविधियों की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक जैश के गिरफ्तार सदस्यों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर उनके ठिकानों से 1 पिस्तौल, एके राइफल की कई मैगजीनें, एम-4 राइफल के 446 कारतूस, हथगोला, इनसास राइफल की 1 मैगजीन और वायरलेस सेट समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आतंकियों के सहयोगी विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से सीमा पार बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलगाम जिले में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए हमले करना चाहते थे ताकि निर्दोष नागरिकों के बीच भय पैदा किया जा सके। आरोपी पंचायती राज संस्था के सदस्यों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी निशाना बनाना चाहते थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख