सत शर्मा जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष, रविंद्र रैना को मिली नई जिम्मेदारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 3 नवंबर 2024 (11:53 IST)
Jammu Kashmir news : भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता सत शर्मा को रविवार को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की जगह लेंगे। रैना को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। 
 
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में सत शर्मा को पार्टी की कमान सौंपने का ऐलान किया गया। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
 
रैना को इस बार विधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था। लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे रैना को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
 
भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई में यह बदलाव रविवार को होने वाली पार्टी विधायक दल की बैठक से कुछ घंटे पहले किया गया है। लगभग 6 साल के अंतराल के बाद 4 नवंबर से शुरू हो रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पहले सत्र से पूर्व अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए यह बैठक श्रीनगर में आयोजित की गई है।
 
भाजपा ने हाल में संपन्न जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में 29 सीट पर जीत हासिल की थी। यह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
 
जम्मू-कश्मीर में लगभग 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने जीत हासिल की। राज्य में 90 सीट पर हुए चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 और कांग्रेस पार्टी ने छह सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद, उमर अब्दुल्ला दूसरी बार इस पूर्ववर्ती राज्य और वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
 
विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर की नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र चार नवंबर से शुरू होगा, जिसके बाद उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख