Festival Posters

Loc: सुरक्षा बलों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाक के क्वाडकॉप्टर को खदेड़ा

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2023 (12:01 IST)
Line of Control: श्रीनगर। सुरक्षा बलों (Security forces) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बारामूला जिले (Baramulla district) के उरी सेक्टर (Uri sector) में तड़के आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने इसे विफल कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि सेना ने घने जंगल वाले इलाके से संभावित बरामदगी के लिए तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच कुछ देर हुई गोलीबारी के बाद पाकिस्तान की ओर से घटनास्थल पर एक 'क्वाडकॉप्टर' उड़ाया गया।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों द्वारा इसे निशाना बनाए जाने के बाद पाकिस्तानियों ने 'क्वाडकॉप्टर' को वापस बुला लिया। अधिकारियों ने कहा कि 'क्वाडकॉप्टर' के इस्तेमाल से आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना के बीच मिलीभगत और घुसपैठ की कोशिशों के दौरान उन्हें पाकिस्तानी सेना द्वारा सहायता प्रदान करने की बात का पता चलता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

Mani Shankar Aiyar : मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

AI Impact Summit 2026 : 19-20 फरवरी को भारत में होगा मेगा इवेंट, 65 से ज्यादा देश होंगे शामिल, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स का जमावड़ा

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

अगला लेख