Hanuman Chalisa

पृथ्वी दिवस पर कविता : हम बच्चे हिन्दुस्तान के

Webdunia
- प्रमोद दीक्षित 'मलय'
 
चले बचाने धरती को हम,
हम बच्चे हिन्दुस्तान के।
बच्चे हम संसार के।।
 
कल-कल बहती नदियां हों,
जल में पलता जीवन हो।
और तटों पर कलरव करता,
विहग वृन्द मनभावन हो।
 
धरती पर पौधे रोपें हम,
अपनी मधु मुस्कान के।
हम बच्चे हिन्दुस्तान के।
 
धरती को हरियाली को,
हिम से पूरित प्याली को।
तनिक न घटने देंगे हम,
ओजोन परत की जाली को।
 
सुमन बिखेरें सकल धरा पर,
हम अपने श्रमदान से।
हम बच्चे हिन्दुस्तान के।
 
धरती अपनी माता है,
पोषण-प्रेमभरा नाता है।
देती जल, फल, सब्जी,
अन्न, धरती भाग्य विधाता है।
 
चलो सजाएं धरती मां को,
हम अपने बलिदान से।
हम बच्चे हिन्दुस्तान के।
 
साभार- देवपुत्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख