Hanuman Chalisa

होली पर कविता : रंगों की बमबारी है

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
holi kids 2023 
 
छुपों न घर में, बाहर आओ।
अपने ऊपर रंग डलवाओ।
 
आफत आज तुम्हारी है 
रंगों की बमबारी है।
 
आद्या, वंशी, गुल्ली दी ने,
कई डिब्बों में रंग घोले हैं।
 
रुद्र, अमित पिचकारी भरकर,
चिल्लाते ओले-ओले हैं।
 
हो हल्ला है, धक्कम मुक्की,
हुडदंगी अब जारी है।
 
रंग गुलाल उड़े अम्बर में,
खुशहाली छाई घर-घर में।
 
लोग नाचते हैं मस्ती में,
रंग बिखरे हैं डगर-डगर में।
 
तिलक लगाकर गले मिलें झट,
सबको चढ़ी खुमारी है।
 
गुझिया खुरमा बतियां खाते,
रसगुल्लों के मजे उड़ाते।
 
बड़े बुजुर्गों के माथे पर
रंग गुलाल का तिलक लगाते।
 
मस्ती के घोड़ों पर बच्चों,
ने की खूब सवारी है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: होली का हुड़दंग है : होली की फनी कविता

ALSO READ: हास्य-कविता : कारवां गुजर गया

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

अहिंसा की जन्नत बनता गांधी का देश

Indian Gooseberry: आंवला का जादू: रोज एक आंवला खाने से बालों और आंखों में होंगे ये 7 बड़े बदलाव

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

अविश्वास प्रस्ताव बनाम सब्सटेंसिव मोशन

क्या एलियंस हैं? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप हटाएंगे रहस्य से पर्दा, सामने आएंगी सीक्रेट फाइल्स

अगला लेख