shiv chalisa

बाल गीत : पैदल मेरे साथ चलो

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
चॉकलेट यदि खाना हो तो,
पैदल मेरे साथ चलो। 
यदि खिलौने लाना हो तो, 
पैदल मेरे साथ चलो। 
 
बाइक और स्कूटर पर तो,
जाते हैं झटपट वाले, 
अच्छा स्वास्थ्य बनाना हो तो, 
पैदल मेरे साथ चलो। 
 
मैदे की चीजें तो अक्सर, 
होती हैं हानिकारक, 
गाजर हलवा खाना हो तो,
पैदल मेरे साथ चलो। 
 
कार में मम्मी पापा के संग, 
अगर मजा न आता हो, 
कसकर दौड़ लगाना हो तो, 
पैदल मेरे साथ चलो। 
 
घर में लिखते पढ़ते-पढ़ते, 
यूं भी जब तक जाते हो, 
सड़कों पर मस्ताना हो तो, 
पैदल मेरे साथ चलो। 
 
रोज भराते पापा ईंधन,  
कई रुपयों का वाहन में,
ईंधन खर्च बचाना हो तो,
पैदल मेरे साथ चलो। 
 
कितना धुंआ-धुंआ है मौसम,
हवा हुई जहरीली है,
शुद्ध ओषजन पाना हो तो, 
पैदल मेरे साथ चलो। 
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण जर्मन पुरस्कार से सम्मानित

चहक रहा है चूल्हा

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी

नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

चैत्र नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और चेटीचंड पर्व पर बेहतरीन हिन्दी निबंध

अगला लेख