Hanuman Chalisa

बाल कविता: मिस्टर लिक्खी राम

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
शाला जाकर नाम लिखाते,
मिस्टर लिक्खी राम।
कई बच्चों को मुफ्त पढ़ाते,
मिस्टर लिक्खी राम।
 
रेत नदी की, धूल सड़क की,
उनको प्यारी है।
नन्हें-नन्हें बच्चों से बस,
उनकी यारी है।
झुग्गी के बच्चों के संग में,
रहते समय तमाम।
मिस्टर लिक्खी राम।
 
पिचके हुए पेट जिनके हैं,
दें उनको रोटी।
नंगों की ढेरों कपड़ों से,
भर देते पेटी।
सेवा उनकी बिना दाम के,
लेते नहीं छदाम।
मिस्टर लिक्खी राम।
 
बिना शुल्क के रोज किताबें,
पुस्तक बंटवाते।
अगर पड़ोसी भूखा हो खुद,
अन्न नहीं खाते।
चुपके-चुपके मदद सभी की,
नहीं बताते नाम।
मिस्टर लिक्खी राम।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख