बाल कविता : सरकार चलाएंगे

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Kids Poem Hindi
दिल्ली जाकर अब हम तो,
अपनी सरकार बनाएंगे।
भरत देश के बालक हैं हम,
भारत देश चलाएंगे।
 
जब अपनी सरकार बनेगी,
ऐसा अलख जगाएंगे।
भय और भूख‌ मिटेगी पल मॆं,
भ्रष्टाचार हटाएंगे।
 
अब आतंकी सीमाओं से,
भीतर न घुस पाएंगे।
यदि घुसे चोरी-चोरी तो,
सारे मारे जाएंगे।
 
स्वच्छ प्रशासन देंगे सबको,
बिजली घर-घर में होगी।
बिना कटौती मिलेगी सबको,
यह करके दिखलाएंगे।
 
त्राहि-त्राहि भी अब पानी की,
किसी गांव में न होगी।
सारे शहर और कस्बों को,
हम पानी पिलवाएंगे।
 
रिश्वत, घूस कमीशन लेता,
अगर कोई भी मिलता है।
बीच सड़क या चौराहे पर,
हम फांसी लटकाएंगे।
 
डर के मारे भूत भागते,
ऐसा लिखा किताबों में।
यही व्यवस्था प्रजातंत्र में,
हम करके दिखलाएंगे।
 
तस्कर डाकू राजनीति में,
अब घुस भी न पाएंगे।
यदि आ गए चोरी से तो,
उनको मार भगाएंगे।
 
बच्चों के द्वारा बच्चों की,
और बच्चों की ही खातिर।
दिल्ली में लंबे अर्से तक,
हम सरकार चलाएंगे।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख