मजेदार बाल गीत : घर बंदी से बाहर

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
घर बंदी से बाहर निकले,
आज आनंदी।
 
आज आनंदी ने ठेले पर,
फुल्की खाई।
हरे पार्क में मस्ती करते,
दौड़ लगाई।
दृख्तों पर देखी हैं,
चि़ड़िया रंगबिरंगी।
 
बॉल छीनकर दौड़ लगाई,
आगे-आगे।
गोल आनंदी ने फुर्ती से,
दन-दन दागे।
करने लगे वाहवाही सब,
साथी संगी।
 
पिंजरे से बाहर आते ही,
धूम मचा दी।
रक्षा के ताले की चाबी,
कहीं गुमा दी।
नियम कायदे उड़ा दिए सब,
चिंदी चिंदी।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या लैपटॉप गोद में रखने से महिलाओं को होती है फर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण

गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

टैनिंग हटाने में असरदार हैं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क

वीगन डाइट लेने से शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या होता है डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

हिंदू धर्म के अनुसार चुनिए अपनी नन्ही परी का नाम, जानें इसके अर्थ

नन्ही-सी राजकुमारी के लिए चुनिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम

आपकी दिनचर्या में दिखते हैं डायबिटीज के ये 8 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

अगला लेख