बाल कविता : राजा जैसे काम करो

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
बुधवार, 26 जून 2024 (15:30 IST)
बकरी जी ने कहा शेर से ,
तुम जंगल के राजा हो।
 
सब से ज्यादा फुर्तीले  हो,
बल में सबसे ज्यादा हो।
 
जंगल का कोई भी प्राणी,
तुम्हें हरा न पाता है।
 
तुम्हें देखकर नौ दो ग्यारह,
पल भर में हो जाता है।
 
पर तुमने न गीत लिखे हैं,
न ही लिखी कहानी है।
 
जीवन व्यर्थ गंवाया राजा,
कैसी ये नादानी है।
 
कविता गीत कहानी कैसे,
अज़र अमर हो जाते हैं।
 
इनके लिखने वाले ही तो,
पथ दर्शक बन जाते हैं।
 
तुम भी लिख डालो कुछ राजा,
राजा जैसे काम करो।
 
बाल कहानी, बाल गीत ही,
लिखकर कुछ तो नाम करो।
 
(यहां पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

अगला लेख