बाल कविता: हंसना बहुत जरूरी है

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
poem in hindi 
 
रोने में कुछ नहीं फायदा,
हंसना बहुत जरूरी है।
लोग क्यों नहीं हंस पाते हैं,
ऐसी क्या मजबूरी है।
 
हंसने से, मुस्काने से क्यों,
बना रखी यह दूरी है।
हंसने की आजादी सबको,
ईश्वर ने दी पूरी है।
 
देखा है कल्लू काका को,
कई दिनों से हंसे नहीं।
मुस्कानों के शहर कभी,
उनके होंठों पर बसे नहीं।
खुशियों से तोड़ा है नाता,
बनी बहुत ही दूरी है।
 
बीते का दुख, कल की चिंता,
इसका रोना गाना क्या। 
तकलीफों का बैंड बजाकर,
दुनिया को दिखलाना क्या।
नहीं आज में क्यों जी पाते,
ऐसी क्या मज़बूरी है।
 
मस्ती हल्ला धूम धड़ाका,
जीने का आधार यही।
खुश रहकर खुद खुशी बांटना,
बात बड़ों ने यही कही।
खुशी नहीं है अगर पास में,
जीवन साध अधूरी है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस चाइनीज सब्जी के आगे पालक भी है फैल! जानें सेहत से जुड़े 5 गजब के फायदे

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

AC का मजा बन जाएगी सजा! ये टेंपरेचर दिमाग और आंखों को कर देगा डैमेज, डॉक्टरों की ये सलाह मान लीजिए

गर्मी में फलों की कूल-कूल ठंडाई बनाने के 7 सरल टिप्स

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर, पोंछे के पानी में मिला लें 5 में से कोई एक चीज

क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन

अगला लेख