Hanuman Chalisa

बाल गीत: हमको पैदल चलना है

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
शनिवार, 2 मई 2026 (15:07 IST)
नहीं कार में, ना ही बस में,
ना बाइक पर जाना है।
दादाजी के संग में पैदल,
चलकर हमें दिखाना है।
सूर्योदय से पहले घर से,
हमें निकलना हैं।
हमको पैदल चलना है।
 
सूर्योदय के समय सुहाना,
मौसम हमको भाता है।
पौधे पेड़ खूब हंसते हैं,
फूल-फूल मुस्काता है।
हमको भी तो इन फूलों के,
जैसे खिलना है।
हमको पैदल चलना है।

दादाजी पैदल चलते पर,
हम तो दौड़ लगा देते।
एक किलोमीटर आगे तक,
जाकर वापस आ जाते।
स्वस्थ हमें रहना हैं, इससे,
मेहनत करना है।
हमको पैदल चलना है।
 
पैदल चलकर स्वस्थ रहेंगे,
ईंधन पर होगा अंकुश।
और प्रदूषण इसके कारण,
थोड़ा तो होगा कम कुछ ।
इस आदत में हमको थोड़ा,
थोड़ा ढलना है।
हमको पैदल चलना है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

18 जून को क्यों याद की जाती हैं रानी लक्ष्मीबाई? जानें उनके बलिदान की पूरी कहानी

Hindi Poem on Yoga: योग पर हिन्दी कविता: आओ मिलकर योग करें

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

नज़्म: बरसात का मौसम

अगला लेख