हिन्दी बाल कविता : चलो बनाएं रेल

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
सारे मित्रों और सखाओं,
चलो बनाएं रेल।
रेल बनाकर साथ चले तो,
बढ़ जाएगा मेल।
 
मुन्ना बन जाएगा इंजन,
रिया गार्ड का डिब्बा।
डिब्बा बनकर जुड़ जाएंगे,
रमजानी के अब्बा।
आगे बढ़कर सिखलाएंगे,
हमें रेल का खेल। 
 
शयन यान बनकर जुड़ जाएं,
नीना, मीना, झब्बू। 
ए.सी. वन, टू, थ्री बन जाएं,
शीला, नीता, तब्बू।
स्टेशन-स्टेशन होगी,
भारी रेलम पेल।  
 
चेक करेंगे टिकट रेल में,
मोटे छन्नू भाई।  
बिना टिकट वालों की भैया,
समझो शामत आई।   
पुलिस रेल की उन्हें पकड़कर,
भिजवा देगी जेल।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

हिंदी कविता : चला सखी घूम आई माई के दुआरे

प्रख्यात कथाकार मालती जोशी का निधन

अगला लेख