ग्रीष्म ऋतु पर कविता : कैसे-कैसे खेल लाई गर्मी

Webdunia
- सुषमा दुबे
 
आई आई गर्मी आई
आई आई गर्मी आई
कैसे-कैसे खेल लाई।
 
आओ चुन्नी खेलें खेल
सोनू क्या तुम कंचे लाई
आई आई गर्मी आई।
 
बबलू आओ हम छुप जाएं
रानी तुम ढूंढोगी हमको
कजरी देखो वहां न जाओ
मुन्नी तुम तो देर से आई
आई आई गर्मी आई।
 
मोनू इतनी दूर खड़े क्यों
आओ तुम भी संग में खेलो
गुड़िया का हम ब्याह रचाएं
देखो आशु गुड्डा लाई
आई आई गर्मी आई।
 
शैलू बल्ले से तुम ले लो
नन्नू जाओ पकड़ो इसको
देखो रानू क्या-क्या लाई
आई आई गर्मी आई।
 
साभार- देवपुत्र
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से जल्दी आता है बुढ़ापा, जानिए सच्चाई

चेहरे की ड्राईनेस को दूर भगाने के लिए लगाएं इन सब्जियों का रस, बदल जाएगी रंगत

पीसीओएस में हार्मोन संतुलन और वजन घटाने में बहुत फायदेमंद है ये कमल ककड़ी ड्रिंक, जानिए बनाने की सही विधि

कीमोथैरेपी से सूखे हिना खान के नाखून, जानिए किन होम रेमेडीज से कैंसर पेशेंट्स पा सकते हैं इस समस्या से राहत

बसौड़ा 2025: सप्तमी-अष्टमी के व्यंजन, इन पकवानों से लगाएं शीतला माता को भोग

सभी देखें

नवीनतम

रानी अवंतीबाई लोधी कौन थीं, जानिए बलिदान की कहानी

एकनाथ छठ क्यों मनाई जाती है, जानिए संत के बारे में 5 खास बातें

अपनों का दिन बनाएं मंगलमय, भेजें सुन्दर आध्यात्मिक सुप्रभात् संदेश

रात को शहद में भिगोकर रख दें यह एक चीज, सुबह खाने से मिलेंगे सेहत को अनगिनत फायदे

22 मार्च: जल है तो कल है...विश्व जल संरक्षण दिवस पर निबंध, 2025 में क्या है जल दिवस की थीम

अगला लेख