Hanuman Chalisa

मजेदार बाल गीत : गुड़िया रानी क्या खाएगी

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
सोमवार, 25 नवंबर 2024 (15:34 IST)
गुड़िया रानी, गुड़िया रानी
क्या-क्या खाएगी?
 
दाल खाएगी-भात खाएगी,
रोटी खाएगी।
गरम पराठे कभी-कभी मां,
से बनवाएगी।
सब्जी के संग चटकारे ले,
लेकर खाएगी।
 
गरम जलेबी रसगुल्ले भी,
उसको भाते हैं।
आलू मटर प्याज के भजिए,
उसे सुहाते हैं।
आम पुदीना कि चटनी संग,
हंसकर खाएगी।
 
केले सेब अनार चुकंदर,
मज़ा बहुत देते।
सुबह नाश्ते में गुड़िया को,
रोज़ यही देते।
आज ब्रेड के संग बटर भी,
थोड़ा खाएगी।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख