Hanuman Chalisa

पुलिस से बचकर भाग रहा है मंत्री का बेटा, बार-बार बदल रही है मंत्री के बेटे की लोकेशन....

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (12:11 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को लेकर जहां केंद्र सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा अपने बेटे आशीष को निर्दोष बता रहे है लेकिन वही मंत्री के बेटे आशीष पुलिस से बचकर लगातार भाग रहे हैं। जिसको लेकर कहीं ना कहीं घटना में शामिल होने का संदेह गहराता जा रहा है।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का मुख्‍य आरोपी को उत्तर पुलिस ने आज यानी शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोट जारी की थी। लेकिन तय समय तक आशीष नहीं पहुंचा है। वहीं पुलिस ने आशीष की लोकेशन ट्रेस कर ली है और आशीष की लोकेशन तेजी के साथ बदल रही है। जहां गुरुवार शाम तक उसकी लोकेशन नेपाल बॉर्डर के पास की आ रही थी तो शुक्रवार सुबह उत्‍तराखंड के दिख रही थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में उत्‍तराखंड पुलिस की भी मदद ले रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो मंत्री के बेटे आशीष के खिलाफ पुलिस को काफी पुख्ता सबूत भी मिल गए हैं जिनके आधार पर आशीष का गिरफ्तार हो ना लगभग तय है।

सूत्र बताते हैं कि घटना के वक्त मंत्री का बेटा आशीष मौके पर दूसरी गाड़ी में मौजूद था जिसके पुख्ता सबूत पुलिस के पास है और अब पुलिस से बच कर भागना कहीं ना कहीं सबूतों को मजबूती दे रहा है। जिसके चलते पुलिस ने मंत्री के बेटे आशीष गिरफ्तारी के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना शुरू कर दिया है और आसपास के प्रदेशों की पुलिस से भी उत्तर प्रदेश की पुलिस संपर्क में है।

लेकिन वही मंत्री के बेटे से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि आशीष भैया कहीं नहीं भागे हैं और जल्द ही वकीलों के साथ पुलिस के सामने प्रस्तुत हो जाएंगे और अपनी सफाई पेश करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

MP Weather Update: पारा 45 डिग्री के पार, आग उगलती गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए MP में मानसून की एंट्री डेट कौनसी है

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

अगला लेख